Income Tax News: 7 जून को लॉन्च होगा इनकम टैक्स का नया पोर्टल,जानें क्या होगा खास

Income Tax News: 7 जून को लॉन्च होगा इनकम टैक्स का नया पोर्टल,जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली, जून 1। देश के लाखों नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। नए फीचर्स के साथ इनकम टैक्स क नया पोर्ट्ल 7 जून को लॉन्च किया जाएगा। 7 जून को वित्त मंत्रालय द्वारा आयकर विभाग का नय पोर्ट्ल लॉन्च होगा। www.incometax.gov.in की लॉन्चिंग के साथ ही आयकर दाताओं को नई सुविधाएं और आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। नया पोर्ट्ल पहले से अधिक सरल और एडवांस होगा,जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 Income Tax Update: New Income Tax Portal will Launch on 7 June 2021, www.incometax.gov.in,Must Know these Step

New Income Tax Portal: इनकम टैक्स का नया पोर्ट्ल

7 जून को वित्त मंत्रालय आयकर विभाग का नया पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है। नया पोर्टल पहले से ज्यदा आधुनिक और करदाताओं के लिए आसानी से इस्तेमाल करने वाला होगा। नए पोर्ट्ल की मदद से टैक्सपेयर्स के झंझट को कम करने की कोशिश की गई है। वर्तमान में आप आयकर संबंधी कामों के लिए www.incometaxindiaefiling.gov.in का इस्तेमाल करते हैं, जिसे बदलकर अब www.incometax.gov.in ये कर दिया जाएगा।

क्या है फीचर्स

वर्तमान में इस्तेमाल हो रहे पोर्ट्ल में लोड बढ़ने पर समस्या आ जाती है। इसके अलावा डॉक्युमेंट्स अपलोड करने में भी कर दाताओं को परेशानी होती है। वहीं ऑडिट रिपोर्ट भरने या असेसमेंट आदि के जवाब देने में परेशानी होती है। वहीं नए पोर्ट्ल को लोगों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। इसके फीचर्स की बात करें तो ये काफी टैक्सपेयर फ्रेंडली पोर्टल है, जिसपर तेजी से आईटीआर भरा जा सकता है और साथ ही तेजी से रिफंड जारी हो सकता है। वहीं इसमें अपलोडिंग और डाउनलोडिंग भी तेज है। इसमें एक्शन सिंगल डैशबोर्ड पर शो होंगे, जिसके लोगों को आसानी होगी। वहीं आईटीआर प्रीपेरेशन सॉफ्टवेयर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से होगा। इसमें टैक्सपेयर्स के सवालों के तुरंत जवाब मिलेंगे। वहीं पोर्टल पर ट्यूटोरियल्स, वीडियो , लाइव एजेंट्स जैसी सुविधा है, जो आपकी मदद करेंगे। नए पोर्टल पर नया ऑनलाइन टैक्स पेमेंट सिस्टम भी लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+