Income Tax डिपार्टमेंट की चेतावनी, इस SMS को न करें क्लिक वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के तहत लोगों को एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने की सलाह दी हई है। लोगों को रिफंड के SMS के बचने और ऐसे संदेशों को क्लिक न करने की सलाह दी गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों को सलाह दी है कि वो किसी भी तरह के रिफंड से संबंधित मैसेज को बड़ी सावधानी से पढ़ें। आपकी छोटी सी गलती आपके बैंक खाते को खाली कर सकती है।

 इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दी सलाह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दी सलाह

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों को फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। लोगों को आयकर रिफंड के नाम पर ठगी करने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सलाह दी है कि ऐसे फेक ईमेल या एसएमएस से सावधान रहें, वरना उनकी छोटी सी गलती उनपर भारी पड़ सकती है।

 इन चीजों से रखें खुद को सावधान

इन चीजों से रखें खुद को सावधान

आयकर विभाग ने लोगों को फेक मैसेज और ईमेल से बचने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों को जानकारी दी है कि वो कभी भी किसी करदाताओं से न तो उनकी निजी और गोपनीय जानकारी मांगते हैं और न ही उनकी नेटबैंकिंग, का पासवर्ड, पिन या OTP मांगा जाता है। ऐसे में यदि किसी के पास आयकर विभाग रिफंड देने की बात कह कर कोई जानकारी मांगी जाती है तो लोगों को इससे बचना चाहिए। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वो ऐसी जानकारी कभी भी साझा न करें और न ही अपनी गोपनीय जानकारी उनसे शेयर करें।

 कैसे करें असली-नकली का फर्क

कैसे करें असली-नकली का फर्क

अगर आपको आयकर विभाग की ओर से कोई ईमेल आया है तो सबसे पहले उस ईमेल आईडी का डोमेन नेम सावधानी से चेक करें। हैकर्स अक्सर आयकर विभाग की मेल आईडी से मिलती जुलती आईडी का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इन ईमेल आई डी को ध्यान से पढ़ा जाए तो आपको फेक मेल में स्पेलिंग की गलत साफ नजर आ जाती है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वो इन तरह के संदेहास्पद मेल में किसी भी तरह के अटैचमेंट को बिल्कुल न खोलें। अगर आपने इस लिंक को क्लिक किया तो इस लिंक के जरिए हैकर्स आपके मोबाइल में घुसकर आपकी गोपनीय जानकारी चुरा लेगा। ऐसी स्थिति में आपके बैंक खाते को खाली करने में उसे मिनटों का समय लगेगा। जब तक आप कुछ सोच सकेंगे तब तक आपका बैंक अकाउंट खाली हो चुका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+