नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए 3-4 लाख करोड़ रुपए पर आयकर विभाग की नजर , हो सकता है कालाधन
देश में 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी के फैसले के बाद से अब तक लोन चुकाने में 80,000 करोड़ रुपए के 500-1000 रुपए ने नोटों का प्रयोग किया जा चुका है।
नई दिल्ली। इनकम टैक्स ने अपने अध्ययन में इस बात का दावा किया है कि नोटबंदी के बाद बैंकों में जमा हुए कुल रुपयों में से 3 से 4 लाख करोड़ रुपया कालेधन का हिस्सा हो सकता है। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 3-4 लाख करोड़ रुपए जमा करने वाले लोगों को जांच के बाद नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा हो सकता है कि इतना पैसा टैक्स दिए बिना ही लोगों ने जमा किया है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यह कालेधन का हिस्स्सा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में जमा हुए रुपयों पर सरकार की नजर है। इस खातों में 1 लाख रुपए के ऊपर जमा हुए हर राशि की समीक्षा की जा रही है।
देश में 8 नवंबर, 2016 को नोटबंदी के फैसले के बाद से अब तक लोन चुकाने में 80,000 करोड़ रुपए के 500-1000 रुपए ने नोटों का प्रयोग किया जा चुका है। इस बात का खुलासा आयकर विभाग ने अपनी रिपोर्ट में किया है। वहीं देश के 60 लाख बैंक खातों में 8 नवंबर के बाद से अब तक 2,00,000 लाख रुपए जमा किए जा चुके हैं। इनकम टैक्स विभाग का मानना है कि नोटबंदी के फैसले के बाद से अब तक 3-4 लाख करोड़ रुपए की छुपाई गई इनकम को बैंक में जमा किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications