डूबते पाकिस्तान को इस शख्स का सहारा, इमरान खान ने खेला आखिरी दांव

नई दिल्ली। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डगमगा चुकी है। आतंकवाद के मसले पर उनकी दोहरी मानसिकता के चलते वैश्विक स्तर पर उसे व्यापार नहीं मिल पा रहा है। दुनियाभर में वो अलग-थलग पड़ता जा रहा है तो वहीं देश के भीतर महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। बुरे दौर से गुजर रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हर संभव कोशिश कर रहे हैं। एक बार फिर से देश को बचाने में जुटे इमरान खान ने नया दांव खेला है।

 पाकिस्तान को बचा पाएगा ये शख्स

पाकिस्तान को बचा पाएगा ये शख्स

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक और दांव खेला है। वर्ल्ड बैंक के ताज़ा आंकड़े पाकिस्तान के लिए बहुत उम्मीद नहीं जगाते है, ऐसे में इमरान खान ने एक नए अर्थशास्त्री डॉ रजा बाकिर को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इमरान खान ने रजा बाकिर को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का नया गवर्नर नियुक्त किया है।

 कौन है वो शख्स

कौन है वो शख्स

इमरान खान ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) में काम कर रहे पाकिस्तानी अर्थशास्त्री डॉ रजा बाकिर को अहम जिम्मेदारी सौंपी है और देश की अर्थव्यवस्था को बचाने का दायित्व सौंपा है। डॉ रजा बाकिर को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) का नया गवर्नर नियुक्त किया है। ऐसा मामा जा रहा है कि इमरान खान के इस फैसले से पाकिस्तान को आईएमएफ से राहत पैकेज मिल सकती है। उन्हें 3 साल के लिए एसबीपी का गवर्नर नियुक्त किया गया है।

 कैसे निपटेंगे इन चुनौतियों से

कैसे निपटेंगे इन चुनौतियों से

हार्वर्ड और कैलिफोर्निया के बर्कले विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल करने के बाद साल 2000 से अब तक आईएमएफ से जुड़े रजा बाकिर मिस्र में आईएमएफ के वरिष्ठ प्रतिनिधि हैं। उनपर इमरान खान ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके सामने कई अहम चुनौतियां है। सब से पहले उन्हें पाकिस्तान की महंगाई पर काबू पाना होगा। पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकना और उससे निपटना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। फंड की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत पैकेज लाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+