SBI के 44 करोड़ों ग्राहकों के जरूरी खबर, बैंक खाताधारक न करें इस मैसेज पर विश्वास

SBI Account. अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में एसबीआई खाताधारकों को अपने बैंक अकाउंट से पैन कार्ड अपडेट करवाने की अपील की जा रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों को ये मैसेज भेजा जा रहा है। अगर आपके पास भी ऐसा मैसेज आ रहा है तो सतर्क हो जाए।

 Important News for SBI Bank account Holders, There is a fake SMS asking PAN update. Know details

एसबीआई खाताधारक सतर्क हो जाएं

एसबीआई ने बैंक खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज में कहा जा रहा है कि SBI YONO अकाउंट आज से बंद हो रहा है। इसे जारी रखने के लिए तुरंत बैंक से संपर्क करें और अपना पैन डिटेल अपडेट करें। वायरल हो रहे इस मैसेज पर विश्वास न करें। हालांकि वायरल मैसेज में किए गए दावों का सरकार ने खंडन आ गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज को फेक बताया है। मैसेज में किए जा रहे दावों को गलत बताया गया है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस मैसेज को पूरी तरह फर्जी बताया है।

पीआईबी फैक्ट चेक के ट्वीट में कहा कि एसबीआई के नाम से जारी यह संदेश गलत है। उन्होंने खाताधारकों को इस संदेश पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है। पीआईबी ने कहा है कि खाताधारकों को अपने व्यक्तिगत या बैंकिंग डिटेल किसी से साझा नहीं करना चाहिए। खाताधारकों को अपने बैंक और व्यक्तिगत जानकारी ईमेल/एसएमएस पर न देने की सलाह दी है। वहीं लोगों को सलाह दी गई है कि वो इस तरह के फर्जी संदेशों की रिपोर्ट [email protected] पर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+