जानिए आखिर क्यों 2016 की तुलना में इस बार अलग है नोटबंदी, जानिए क्या होगा शेयर बाजार पर इसका असर
रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। लेकिन क्या इस बार भी 2016 की नोटबंदी की ही तरह शेयर बाजार पर इसका असर देखने को मिलेगा। एक्सपर्ट की इसपर राय थोड़ी अलग है।

Impact of 20000 Rs note on Share Market: देश में एक बार फिर से नोटबंदी का ऐलान किया गया है। हालांकि इस बार राहत की बात यह है कि सिर्फ 2000 रुपए के नोट को ही बंद करने का ऐलान किया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से इस बात की जानकारी देते हुए कहा गया है कि 30 सितंबर 2023 तक सभी 2000 रुपए के नोट को वापस ले लिया जाएगा।
बाजार क्या असर होगा?
गौर करने वाली बात है कि जब 2016 में 500 और 1000 रुपए की नोट को बंद करने का ऐलान किया गया था तो उसका काफी बड़ा असर देश की अर्थव्यवस्था और बाजार पर देखने को मिला था। लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि 2000 रुपए के नोट बंद होने पर बाजार पर किसी तरह का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।
अर्थव्यवस्था पर नहीं होगा खास असर
यस बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट इंद्रानिल पन का कहना है कि 2000 रुपए के नोट बंद होने से देश की अर्थव्यवस्था पर कोई खास असर नहीं होगा।
बढ़ सकता है बाजार
सीएनआई रिसर्च के सीईओ किशोर ओस्तवाल ने कहा कि आरबीआई के इस फैसले से बाजार को मदद मिलेगी। बैंकों में पैसे अधिक जमा होंगे, जिससे उनका फंड बढ़ेगा। लोग अधिक खर्च करेंगे। जिसका सकारात्मक असर बाजार पर देखने को मिलेगा।
संचित मूल्य में गिरावट
रिजर्व बैंक का कहना है कि 2018-19 के बाद से 2000 के नोट को प्रिंट करना बंद कर दिया गया है। पिछले कुछ सालों में 2000 के नोट की संचित मूल्य मे गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद रिजर्व बैंक ने इस नोट को छापना बंद कर दिया।
सिर्फ 10.8 फीसदी नोट ही थे सर्कुलेशन में
बाजार में 2000 के नोट का सर्कुलेशन काफी कम हो गया था, तकरीबन 3.62 लाख करोड़ रुपए के 2000 रुपए के नोट का सर्कुलेशन कम हो गया और सिर्फ 10.8 फीसदी ही नोट सर्कुलेश में थे। आरबीआई ने कुल 6.73 लाख करोड़ रुपए के नोट मार्च 2018 तक छापे थे।
इसलिए बंद हो रहे 2000 के नोट
आरबीआई ने इस बात की पुष्टि की थी कि 2000 रुपए के नोट अपनी अवधि की समाप्ति में सिर्फ 4-5 साल में ही पहुंच गए। यही वजह है कि आरबीआई ने 2000 के नोट को वापस लेने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications