ICICI ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर, अब इतना मिलेगा फायदा

icici बैंक ने फिक्स डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। 23 फरवरी को बैंक की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार ICICI बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।

icici

अपने ग्राहकों को अधिक लाभ देने के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया था। अब आईसीआईसीआई बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। ऐसे में जो भी ग्राहक अब ICICI बैंक में फिक्स डिपॉजिट करता है उसे अधिक ब्याज मिलेगी। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक की फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की है।

23 फरवरी को बैंक की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार ICICI बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। नई ब्याज दरें 7 फरवरी से लागू हो गई है। बैंक ने एफडी कराने वाले ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल के बीच एफडी पर 4.75 फीसदी से 7.15 फीसदी ब्याज देने का फैसला लिया है। जो भी ग्राहक कम से कम 15 महीनों के लिए फिक्स डिपॉजिट कराता है उसे सबसे अधिक ब्याज मिलेगी।

बैंक की ओर से जो नई ब्याज दरों की लिस्ट जारी की गई है उसके अनुसार 7-14 और 15-29 दिनों पर 4.75 फीसदी ब्याज मिलेगी। 30-45 दिन पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगी। 46 से 60 दिन पर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगी। 61-90 दिन पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगी। 91-120 दिन और 121 से 150, 151-184 दिन पर 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगी। वहीं 185-210 दिन, 211-270 दिन, 271-289 दिनों और 290 दिन से एक साल के भीतर एफडी पर कुल 6.65 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं 1 साल से 389 दिन, 390 से 15 महीने से कम की अवधि पर और 15 से 18 महीने से कम की अवधि पर 7.15 फीसदी ब्याज मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने भी ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की थी। बैंक ने 7-14 दिनों पर ब्याज दर को 3 फीसदी, 15-19 दिन पर 3 फीसदी, 30-45 दिन पर 3.50 फीसदी, 46-60 दिन पर 4.50 फीसदी, 61-89 दिनों पर 4.450 फीसदी ब्याज मिलेगी। वहीं 90 दिन से 6 महीने की अवधि पर 4.50 फीसदी, 6 महीना एक दिन से लेकर 9 महीने से कम की अवधि पर 5.75 फीसदी ब्यज, 9 महीना एक दिन से लेकर 1 साल की अवधि पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगी। यह ब्याज दरें 15 फरवरी 2023 से लागू है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+