आधार की मदद से सिर्फ 3 दिन में निकालें PF, अब तक का सबसे आसान तरीका
नई दिल्ली। भविष्य निधि का पैसा निकालने के लिए अब आपके पास बेहद आसान तरीका है। आप आधार नंबर की मदद से आसानी से अपने PF का पैसा निकाल सकते है। केवल तीन दिनों के भीतर ही आपका पीएफ का पैसा आसानी से निकल जाएगा। आप ऑनलाइन तरीके से अपना पीएफ निकाल सकेंगे। एंप्लॉयीज प्रविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने पीएफ निकासी प्रक्रिया को आसान बनाते हुए आधार नंबर से इसे जोड़ दिया है। यानी अगर आपका पीएफ खाता आधार नंबर से लिंक है तो आप आसानी से तीन दिनों से भीतर अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।

आसानी से निकलेगा PF का पैसा
अगर आपका EPFO खाता आधार से लिंक है तो आप आसानी से पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे, इसके लिए जरूरी है कि आपने KYC प्रक्रिया पूरी की हो। पीएफ के ऑनलाइन निकासी के लिए आपको पास UAN नंबर होना चाहिए। यूएएन नंबर ईपीएफओ की ओर से जारी किया जाता है। वहीं आपका मोबाइल नंबर आपके यूएएन नंबर से लिंक होना चाहिए। आपके आधार डिटेल आपको यूएएन नंबर और पीएफ खाते से लिंक होना चाहिए। इसके साथ ही आपके बैंक डिटेल और पैन कार्ड डिटेल यूएएन के साथ जुड़ी हुई होनी चाहिए।

कहां करना होगा अप्लाई
ऑनलाइन पीएफ निकासी के लिए आपको ई-सेवा पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना होगा। https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर अप्लाई करना होगा। यहां लॉग-इन करने के बाद आपको आधार बेस्ड ऑनलाइन क्लेम सबमिशन टैब पर क्लिक करना होगा। फिर आपको अपनी केवाईसी डिटेल को वेरिफाई करना होगा।

OTP की मदद से निकल पाएंगे पीएफ
आवश्यक जानकारी भरने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। इस OTP को आपको अपने फॉर्म में सब्मिट करना होगा, जिसके बाद आपका पीएफ विड्रॉल सब्मिट हो जाएगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड बैंक खाते में आपका पीएफ फंड अकाउंट ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications