How to Reduce AC Bill: एसी का बिल कैसे कम करें? जानें 5 किफायती तरीका
How to Reduce Ac Electricity Bill: भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए लोग घर में एसी का इस्तेमाल करते हैं ताकि कुछ राहत मिल सके। लेकिन लोग एसी तो चलाते हैं फिर बिजली बिल भी उस हिसाब से भरना पड़ता है। कभी कभी एसी के चक्कर में घर का बजट भी बिगड़ जाता है लेकिन लोग क्या करे गर्मी से बचना भी तो है। तो चलिए आज हम आपलोगों को ऐसे 5 किफायती तरीके बताएंगे जिससे आपका बिजली का बिल कम आएगा।
सबसे पहले पुराने मॉडल के AC को बदल दें (Purchase 5star Ac)
अक्सर लोग सस्ता के चक्कर में 3 स्टार एसी खरीद लेते हैं या पुराना मॉडल का एसी खरीद लेते हैं जिसके चलते यह एसी ज्यादा बिजली की खपत करता है और फिर बिजली बिल भी भारी भड़कम आता है। इसलिए जल्द से जल्द ब्रांड या 5 स्टार एसी खरीदें।

सही टेम्परेचर चुनें, एसी का बिजली बिल कम करें
यदि आप सही AC का टेम्परेचर सही रखते हैं तो बिजली बिल में जरूर बचत होगी। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के मुताबिक हमारी बॉडी के लिए आदर्श टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस है और अगर आप इस टेम्परेचर पर एयर कंडीशनर यूज करेंगे, तो आप का बिल जरूर कम आएगा। लेकिन कई घरों में लोग 16 डिग्री पर लेकर चले जाते हैं और कंबल ओढ़कर सो जाते हैं। लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तो है ही बल्कि आपके बजट के लिए भी हानिकारक है। ऐसी स्थिति में बिजली बिल से परेशान हो सकते हैं।
एसी का पावर ऑफ करने में गलती, रिमोट के भरोसे एसी को बंद करना
कई लोग एसी (AC) को बंद करने के लिए रिमोट का उपयोग करते हैं लेकिन मेन स्वीच ऑफ करना भूल जाते हैं। लेकिन यह बहुत बड़ी भूल है। आपको बता दें कि रिमोट भर से एसी ऑफ कर देने से काम नहीं चलेगा बल्कि मेन स्वीच भी ऑफ करना होगा नहीं तो इसी तरह भारी भड़कम बिजली बिल भरना होगा।
टाइमर का जरूर यूज करें (AC Timer)
सभी एसी में आजकल टाइमर की सुविधा मिलती है। पूरी रात एसी यूज करने से अच्छा है कि आप इस फीचर का इस्तेमाल करें। यानी जब आप टाइमर सेट करेंगे तो एक निश्चित वक्त के बाद एसी खुद बखुद बंद हो जाएगा। इससे भी आपका बिजली बिल कम आएगा।
खिड़की दरबाजे पूरी तरह रखें बंद
खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद रखें नहीं तो रूम सही से कूल नहीं हो पाएगा फिर आपको एसी ज्यादा देर तक चलाने की जरूरत पड़ेगी। अगर आप ऐसा करते हैं तो एक दो घंटा के लिए एसी बंद भी कर सकते हैं क्योंकि आपका रूम पर्याप्त तरीके से ठंड हो जाएगा।
एसी की सर्विसिंग सही समय पर करवाएं
हम सबको पता है कि गर्मी में लगभग 4 महीने तक एसी को चलाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन फिर अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक अक्सर घरों में एसी बंद ही हो जाता है। ऐसे में एसी की सर्विसिंग एक बार करा लेनी चाहिए। इस तरीके से भी बिजली बिल कम आएगा।












Click it and Unblock the Notifications