Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिना बैंक लॉकर ऐसे रखें अपने सोने के गहनों को सुरक्षित, जानें घर में ज्वेलरी सुरक्षित रखने का तरीका

बिना बैंक लॉकर ऐसे रखें अपने सोने के गहनों को सुरक्षित, जानें घर में ज्वेलरी सुरक्षित रखने का तरीका

नई दिल्ली। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने की कीमत में लगातार गिरने के बाद सात महीने के नीचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट के बाद लोगों का आकर्षण इस तरफ बढ़ रहा है। सोना खरीदना जितना मुश्किल होता है उतना ही मुश्किल उसे सुरक्षित रखना भी है। सोने के गहनों को सुरक्षित रखने के लिए हम बैंक लॉकर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोग बैंक लॉकर के मेंटिनेंस चार्ज के कारण ऐसा करने से कतराते हैं। हम आपको आज ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप बिना बैंक लॉकर के ही अपने गहनों को सुरक्षित रख सकते हैं। इस तरीके के अपनाकर आप अपने सोने को सुरक्षित कर सकते हैं और चोरी होने की स्थिति में भी आपको नुकसान नहीं होगा।

 बिना बैंक लॉकर घर में सुरक्षित रखें सोना

बिना बैंक लॉकर घर में सुरक्षित रखें सोना

सोने को सुरक्षित रखना मुश्किल होता है। हमेशा डर सताता है कि घर में सोना सुरक्षित है कि नहीं। घर में ज्‍वैलरी रखने पर उसके चोरी होने की संभावना बहुत ज्‍यादा होती है, लेकिन हम आपको ऐसे तरीके के बारे में बता रहे हैं कि जिसकी मदद से आप बिना लॉकर के ही घर में रखें अपने गहनों को सुरक्षित रख सकते हैं। कहने का मतलब ये कि गहनों के चोरी होने, गायब होने की स्थिति में आपको टेंशन नहीं होगी।

 ज्वैलरी इंश्योरेंस

ज्वैलरी इंश्योरेंस


जी हां हम बात कर रहे हैं ज्वैलरी इंश्योरेंस कवर की। अगर आप ज्वैलरी इंश्योरेंस कवर लेते हैं तो इस बीमा सेअपने सोने को सुरक्षित रख सकते हैं। आपको बता दें कि बीमा कंपनियां ज्वैलरी की सुरक्षा के लिए दो तरह की पॉलिसी ऑफर करती है, जिसमें से एक स्‍टैंडएलोन ज्वैलरी पॉलिसी है तो दूसरा होम इंश्योरेंस पॉलिसी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें...

 क्या है ज्वेलरी इंश्योरेंस

क्या है ज्वेलरी इंश्योरेंस


बीमा कंपनी की ओर से मिलने वाली ज्वैलरी इंश्योरेंस के तहत अगर आप होम इंश्योरेंस लेते हैं तो ये पॉलिसी आपको घर में रखे गहनों के चोरी होने पर पूरा कवर नहीं देता है बल्कि ये केवल राइडर होता है। ऐसे में आपको अपने घर में रखे गहनों की पूरी सुरक्षा के लिए स्‍टैंडएलोन ज्वैलरी इंश्योरेंस ही लेना चाहिए, ताकि आपकी ज्वेलरी पूरी तरह से सुरक्षित रहे और अपने गहनों पर पूरा बीमा कवर हो सके।

 रखें इन बातों का ख्याल

रखें इन बातों का ख्याल

ज्वेलरी इंश्योरेंस लेते वक्त सबसे पहले अपने गहनों का पूरा वैल्यूएशन करवा लें, वरना बीमा कंपनी आपके गहनों का कम वैल्यू लगा सकती है। कम वैल्यूएशन होने आपको नुकसान हो सकता है। अगर प्रीमियम की बात करें तो इंश्योरेंस कंपनियां ज्वेलरी बीमा के लिए 1 लाख रुपए सम एश्योर्ड पर 1000 रुपए का प्रीमियम लेती है। अगर आपके पास 10 लाख के गहने हैं तो आपको इसके लिए सालाना 10 हजार का प्रीमियम भरना होगा। वहीं इंश्योरेंस लेते वक्त उसके रिफंड के नियमों को अच्छी तरह से पढ़ लें। गहनों की चोरी होने पर या खो जाने पर क्लेम के लिए क्या प्रोसेस होगा या कौन-कौन सी जानकारी देनी होगी इसकी जानकारी भी जरूर पहले से लें।

 सोने की कीमत 7 महीने से निचले स्तर पर

सोने की कीमत 7 महीने से निचले स्तर पर

सोने की कीमत 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सोने के दाम में पिछले कई महीनों से गिरावट आ रही है और सोना अब सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और सोने की कीमत सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। अगर वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत को देखें तो गोल्ड की कीमत 2.36 फीसदी तक फिसल गया और 1666 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। MCX पर सोने की कीमत 49380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

OYO के सीईओ रितेश अग्रवाल की सैलरी में 250% बढ़ी, एक साल में मिले 5.6 करोड़, कर्मचारियों के वेतन में कटौती

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+