Aadhaar की खराब फोटो के चलते हो रही है दिक्कत? तो इन आसान स्टेप में बदलें अपनी PIC
Aadhaar card news, देश में हर नागरिक को सरकारी या गैर-सरकारी, कामों में आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती ही रहती है। सरकार की कई योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर कुछ अन्य दस्तावेजों को बनवाना हो। वह बिना आधार से संभव नहीं है।
आधार जैसे जरूरी दस्तावेज को लेकर अक्सर शिकायत देखने को मिलती है कि, उसमें लगी तस्वीर या तो साफ नहीं है या फिर बेहद ही भद्दी है। जो कि देखने में बहुत ही खराब लगती है। अगर आप भी ये समस्या झेल रहे हैं, तो आप अपनी फोटो चेंज करा सकते हैं। हम आपको आधार में फोटो चेंज करवाने का आसान तरीका बताने वाले हैं।

बता दें कि आधार कार्ड में अगर आप अपनी फोटो चेंज कराना चाहते हैं। तो इसका तरीका ऑफलाइन है। आधार कार्ड की फोटो बदलने के लिए 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए आपको नजदीकी आधार स्थायी नामांकन केंद्र जाना पड़ेगा।
इन आसान स्टेप से बदलें अपनी फोटो:
- फोटो बदलने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की बेवसाइट पर जाएं।
- अब आपको आधार सेक्शन के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अब आपको एनरोलमेंट फॉर्म अपडेट फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।
- ऑनलाइन या केंद्र पर एनरोलमेंट फॉर्म भरें।
- फॉर्म कोआधार स्थायी नामांकन केंद्र पर सबमिट करें।
- एग्जीक्यूटिव आपकी फोटो लेगा।
- बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने के लिए 100 रुपये का पेमेंट जमा करना होगा।
- सेंटर की तरफ से आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी।
- कुछ दिन बाद आपके आधार में फोटो बदल जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें नई फोटो के साथ आधार कार्ड
- UIDAI की बेवसाइट पर जाएं और लॉग इन करें।
- होमपेज के MyAadhaar सेक्शन में 'डाउनलोड आधार' विकल्प पर क्लिक करें।
- ई-आधार डाउनलोड करने के लिए 'आधार नंबर', 'एनरोलमेंट आईडी' और वर्चुअल आईडी में से चुनें।
- जानकारी भरें।
- अपने रजिस्टर फोन नंबर पर OTP भेजने से पहले कैप्चा कोड वैरिफाई करें।
- प्रक्रिया को वैरिफाई करने के लिए ओटीपी डालें।
- आपके पासवर्ड से सुरक्षित ई-आधार आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications