एक से अधिक पैन कार्ड हैं तो लगेगा 10 हजार रुपए का जुर्माना, बचने के लिए ऐसे करें सरेंडर
नई दिल्ली। हाल ही में केन्द्र सरकार ने 11.44 लाख पैन कार्ड रद्द किए हैं। दरअसल, बहुत से पैन कार्ड के डुप्लिकेट बन गए थे। इन दिनों बहुत से लोग एक से अधिक पैन कार्ड रख रहे हैं। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि हमारा एक पैन कार्ड खो जाता है तो हम दूसरा पैन कार्ड बनवा लेते हैं। उसके बाद अगर पुराना पैन कार्ड मिल भी जाता है तो भी हम उन दोनों में से किसी भी पैन कार्ड को सरेंडर नहीं करते हैं, बल्कि दोनों का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि आयकर की धारा 272बी के तहत आयकर अधिकारी अतिरिक्त पैन कार्ड रखने के लिए आप पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगा सकते हैं। आइए जानते हैं एक से अधिक पैन कार्ड होने पर अतिरिक्त पैन कार्ड को कैसे करें सरेंडर।

ऐसे करें पैन कार्ड सरेंडर
अगर आपके पास भी एक से अधिक पैन कार्ड है तो अतिरिक्त पैन कार्ड को सरेंडर करना ही बेहतर है। पैन कार्ड के आवेदन के लिए जिस फॉर्म को भरना होता है, उसी फॉर्म के जरिए ही आप पैन कार्ड का सरेंडर भी कर सकते हैं और दोनों का तरीका भी लगभग एक ही जैसा है। इसके लिए आपको एनएसडीएल की वेबसाइट (https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html) पर जाना होगा।

टोकन नंबर करें जनरेट
एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाकर PAN Correction का विकल्प चुनना होगा। इस पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहां पर आपको अपनी निजी जानकारियां भरनी होंगी। इसके बाद SUBMIT बटन पर क्लिक करें और उसके बाद टोकन नंबर जनरेट करें।

अंत में यह करना होगा आपको
इसके बाद खुलने वाले पेज के ऊपरी हिस्से में Submit scanned images through e-Sign विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां पर अपने पैन कार्ड की स्कैन कॉपी को अपलोड करें। इसके बाद पैन वाले कॉलम में अपने उस पैन कार्ड की जानकारियां भरें, जिसे आप अपने पास रखना चाहते हैं। इसके बाद अगले पेज पर निचले हिस्से में आपको उस पैन कार्ड की जानकारियां भरनी होंगी, जिसे आप सरेंडर करना चाहते हैं। सारी जानकारियां भरकर Next पर क्लिक कर दें।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications