जानिए, कैसे 26.65 रुपए वाला पेट्रोल आपको मिलता है 70 रुपए का

नई दिल्ली। पेट्रोल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा है। किसी के घर में बाइक के लिए इसका इस्तेमाल होता है तो किसी के घर में कार के लिए और कहीं पर दोनों के लिए। मौजूदा समय में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70 रुपए से भी अधिक हो गई है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस पर सरकार मोटा टैक्स लगाती है? आइए जानते हैं कितने रुपए का होता है पेट्रोल और सरकार लगाती है कितना टैक्स।

सिर्फ 26.65 रुपए का पेट्रोल

सिर्फ 26.65 रुपए का पेट्रोल

तेल कंपनियां ऑयल रिफाइनरीज से सिर्फ 26.65 रुपए में तेल खरीदती हैं। इस तेल की मार्केटिंग में तेल कंपनियों का प्रति लीटर के हिसाब से 4.5 रुपए का खर्च आता है यानी तेल की कुल कीमत 31.15 रुपए प्रति लीटर हो जाती है। इसके बाद बारी आती है केंद्रीय उत्पाद शुल्क की, जो 21.48 रुपए प्रति लीटर लगता है। इसके बाद पेट्रोल कुल 52.18 रुपए प्रति लीटर का हो जाता है।

कमीशन और वैट भी लगता है

कमीशन और वैट भी लगता है

उत्पाद शुल्क लगने के बाद पेट्रोल पर 3.24 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से डीलर का कमीशन भी पेट्रोल की कीमत में जुड़ जाता है। इसके अलावा पेट्रोल पर लोकल वैट और सेस 14.96 रुपए भी लगता है, जिसकी वजह से कीमत और अधिक बढ़ जाती है। इन सबके बाद पेट्रोल की कीमत 70 रुपए से अधिक हो जाती है।

किस राज्य में क्या है पेट्रोल की कीमत

किस राज्य में क्या है पेट्रोल की कीमत

14 सितंबर के हिसाब से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.39 रुपए, कोलकाता में यह कीमत 73.13 रुपए, मुंबई में 79.50 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 72.97 रुपए है। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली में डीजल की कीमत 58.74 रुपए, कोलकाता में यह कीमत 61.40 रुपए, मुंबई में 62.40 रुपए और चेन्नई में डीजल की कीमत 61.87 रुपए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+