Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फेसबुक और वाट्सऐप से महिलाएं कमा रहीं अरबों रुपए, जानिए कैसे

कंसल्टिंग फर्म जिनोव की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 20 लाख महिलाएं वाट्सऐप और फेसबुक का इस्तेमाल करके लाइफस्टाइल और क्लोदिंग प्रोडक्ट रीसेल कर रही हैं।

अहमदाबाद। यूं तो आपने ऐसे लोगों के बारे में काफी बार सुना होगा, जो लोग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए सामान बेचकर खूब पैसे कमाते हैं, लेकिन क्या कभी फेसबुक, वाट्सऐप से पैसे कमाने के बारे में सुना है? आइए जानते हैं कैसे फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल करके महिलाओं ने कमाए अरबों रुपए।

पूजा सिंह ने भी किया ऐसा

पूजा सिंह ने भी किया ऐसा

पूजा ने हैदराबाद में करीब 10 साल का समय बिताया और फिर शादी होने के बाद झारखंड के बोकारो चली गईं। हैदराबाद में वह एक अपैरल स्टोर चलाती थीं, जिसे उन्हें शादी के बाद बंद करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने अपना बिजनेस बंद नहीं किया और फेसबुक-वाट्सऐप की मदद से सामान बेचना शुरू किया। इस तरह से ही वह अब खूब पैसे कमा रही हैं। ये भी पढ़ें- जल्द ही 'मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी' की तरह बदल सकेंगे बैंक भी

महिलाएं कमा रहीं 9 अरब डॉलर

महिलाएं कमा रहीं 9 अरब डॉलर

कंसल्टिंग फर्म जिनोव की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 20 लाख महिलाएं वाट्सऐप और फेसबुक का इस्तेमाल करके लाइफस्टाइल और क्लोदिंग प्रोडक्ट रीसेल कर रही हैं। ये महिलाएं बेसिक इंटरनेट टूल्स का इस्तेमाल करते हुए करीब 8-9 अरब डॉलर यानी लगभग 580 अरब रुपए का सामान बेच रही हैं। 2022 तक ये आंकड़ा 3870 अरब रुपए तक जा सकता है। ये भी पढ़ें- आज से बदल जाएंगे SBI की इन 5 सेवाओं से जुड़े नियम

पुरुष और स्टूडेंट भी बेच रहे सामान

पुरुष और स्टूडेंट भी बेच रहे सामान

ऑनलाइन सेलर्स में बहुत से बेरोजगार पुरुष और कुछ स्टूडेंट भी हैं जो इसी तरह से थोक में सामान खरीदकर वाट्सऐप और फेसबुक के जरिए ग्राहकों को बेच रहे हैं। ये लोग जितने में सामान बेचते हैं, उसका करीब 15-20 फीसदी इन्हें कमीशन के रूप में बच जाता है। माना जा रहा है कि अगले 5 सालों में महिला रीसेलर्स के बाजार 40 से 50 फीसदी तक बढ़ सकता है। ये भी पढ़ें- फोन चोरी होने या टूटने की टेंशन खत्म, ये है शानदार ऑफर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+