तो क्या अब फेसबुक-वाट्सऐप के लिए भी देने होंगे पैसे, क्या है असली सच?

वाट्सऐप ने पिछले साल इस बात का ऐलान किया था कि वो अपने यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लेगा, जबकि फेसबुक शुरू से ही अपने यूजर्स को अपनी सुविधाएं फ्री में दे रहा है।

नई दिल्ली। वाट्सऐप पर झूठे और अफवाह भरे संदेश आना कोई नई बात नहीं है, हाल ही एक संदेश सामने आया है जिसके मुताबिक वाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर अपनी सर्विस के लिए चार्ज लेना शुरू करने जा रहे हैं। इस झूठे संदेश में यूजर्स से कहा जा रहा है कि वो इस मैसेज को ग्रुप में फैलाएं जिससे फेसबुक-वाट्सऐप में लगने वाले चार्ज से बच सकें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये मैसेज झूठा है। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।

watsapp तो क्या अब फेसबुक-वाट्सऐप के लिए भी देने होंगे पैसे?

वाट्सऐप ने पिछले साल इस बात का ऐलान किया था कि वो अपने यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लेगा, जबकि फेसबुक शुरू से ही अपने यूजर्स को अपनी सुविधाएं फ्री में दे रहा है। जानकारों ने यूजर्स को ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूजर्स ऐसे मैसेज को या तो डिलीट कर दें या फिर इसे आगे फॉरवर्ड नहीं करें। ये महज अफवाह है, इससे कोई नुकसान नहीं होगा। ऐसे में कोई भी इस तरह के मैसेज पर ध्यान नहीं दें और अपना समय खराब नहीं करें। बता दें वाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर हर महीने करीब 1 अरब यूजर्स को अपनी सुविधाएं देता है। बड़ा यूजर बेस होने की वजह से इन प्लेटफॉर्म्स में साइबर क्राइम का खतरा बना रहता है। साइबर क्राइम से जुड़े लोग आम यूजर्स की निजी जानकारियों हासिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- नोटबंदी के बीच एक बैंकर ने बताया अपना अनुभव, सोशल मीडिया में हुआ वायरल

सोशल मीडिया में जो नई अफवाह फैलाई जा रही है वो फेसबुक से जुड़ी हुई है। इसके अंतर्गत शनिवार सुबह से फेसबुक अपनी सुविधाओं के लिए चार्ज लेगा। अगर आप 10 कॉन्टैक्ट्स में ये मैसेज भेजते हैं तो इसके माध्यम से आप हमारे खास यूजर बन जाएंगे। आपका लोगो नीले रंग का हो जाएगा और फिर आपको सुविधाओं का कोई चार्ज नहीं देना होगा। चर्चा में तय किया गया है कि फेसबुक प्रति मैसेज 0.01 पैसे लेगा। इस संदेश को तुरंत 10 लोगों को भेजिए, जिससे आपके फेसबुक का रंग नीला हो जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो फेसबुक बिल लेना शुरू करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+