आखिर क्यों बजट से पहले पेश नहीं हुआ आर्थिक सर्वे?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने जा रही है। निर्मला सीतारमण लगातार छठी बार बजट पेश करने जा रही हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आपको बता दें कि बजट से एक दिन पहले यानि 31 जनवरी को हर वर्ष आर्थिक सर्वे पेश किया जाता है। लेकिन इस बार आर्थिक सर्वे को पेश नहीं किया गया।
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार आर्थिक सर्वे नहीं पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से ट्वीट करके दी गई है।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इस बार आर्थिक सर्वे क्यों पेश नहीं किया जा रहा है। वित्त विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव के बाद जब सरकार की ओर से पूर्णकालिक बजट पेश किया जाएगा तो आर्थिक सर्वे भी इसमे शामिल किया जाएगा।
बता दें कि बजट से एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। इसमे देश की अर्थव्यवस्था की समीक्षा की जाती है। सरकार की ओर से विकास कार्यक्रमों की एक झलक इस सर्वे के जरिए देश के लोगों को दी जाती है।
अंतरिम बजट से पहले वित्त मंत्रालय की ओर से भारतीय अर्थव्यवस्था, एक समीक्षा के नाम से रिपोर्ट को जारी किया गया है। इसमे देश की आर्थिक वृद्धि की दर का अनुमान लगाया जाता है। इस रिपोर्ट के अनुसार देश की आर्थिक वृद्धि दर 7 फीसदी रहने का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था 2030 तक 7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगी। जबकि अगले तीन वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।
बता दें कि आर्थिक सर्वे को चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर के द्वारा तैयार किया जाता है और इसे वित्त मंत्री हर वर्ष 31 जनवरी को लोकसभा में पेश करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications