HDFC UPI Downtime: 10 अगस्त को एचडीएफसी बैंक की यूपीआई समेत कई सुविधाएं रहेंगी बंद
HDFC UPI Downtime: अगर आप एचडीएफसी बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके चलिए काम की है। एचडीएफसी की ओर से अपने ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि 10 अगस्त को बैंक की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। सिस्टम रखरखाव के चलते 10 अगस्त को एचडीएफसी की यूपीआई सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
बैंक की ओर से कहा गया है कि 10 अगस्त को तीन घंटे के लिए बैंक की यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस बाबत बैंक की ओर से ईमेल के जरिए जानकारी दी गई है। एचडीएफसी के डाउनटाइम का असर Gpay, WhatsApp Pay, PayTM और HDFC बैंक ऐप सहित कई सेवाओं पर पड़ेगा।

3 घंटे सेवाएं रहेंगी बाधित
बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10 अगस्त देर रात 2.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच यूपीआई सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस दौरान एचडीएफसी बैंक के सेविंग और केरेंट अकाउंट धारक बैंक की वित्तीय, गैर वित्तीय सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
ये सेवाएं नहीं होंगी उपलब्ध
इसके अलावा वित्तीय और गैर वित्तीय लेनदेन एचडीएफसी बैंक मोबाइल बैंकिंग ऐप, जीपे, व्हाट्सएप, पेटीएम, श्रीराम फाइनेंस, मोबीक्विक जो बैंक से लिंक हैं, वह प्रभावित रहेंगी।
बैंक में लेनदेन की सीमा
बता दें कि एचडीएफसी बैंक के ग्राहक 24 घंटे के भीतर अधिकतम एक लाख रुपए तक ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक 24 घंटे के भीतर अधिकतम 20 ट्रांजैक्शन ही कर सकते हैं।
बैंक का शेयर बाजार में हाल
इस वर्ष 2024 में अब तक बैंक के शेयरों में 2.24% की गिरावट देखी गई है। जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स में 10.26% की वृद्धि हुई है। इस गिरावट के बावजूद बाजार विश्लेषक शेयर के भविष्य के प्रदर्शन को लेकर आशावादी बने हुए हैं।
एमओएफएसएल ने एचडीएफसी बैंक के शेयर पर 1,950 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ अपनी बाई (खरीद) की रेटिंग बरकरार रखी है। इसी तरह नुवामा ने शेयर का मूल्य 1,850 रुपये रखा है। बैंक ने हाल ही में जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जो काफी हद तक बाजार की उम्मीदों के अनुरूप हैं।












Click it and Unblock the Notifications