HDFC बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप में आई परेशानी, बैंक की ओर से अब आई राहत की खबर

नई दिल्ली, जून 15। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी के ग्राहकों को आज परेशानी का सामना करना पड़ा। HDFC बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप में आज तकनीकी खामी के चलते ग्राहकों को बैंकिंग सर्विस में मुश्किलें आई। बैंक ने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी ग्राहकों को दी और उनसे बैंकिंग मोबाइल ऐप के बजाए नेट बैंकिंग सेवा के जरिए लेनेदेन को पूरा करने की अपील की।

 HDFC Bank Update: Bank mobile app Down, restore after few hours

एचडीएफसी से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। बैंक ने लिखा कि उनके मोबाइल ऐप्लिकेशन में मे कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते ग्राहकों को ट्रांजैक्शन में परेशानी आ रही है। बैंक ने इस खामी के चलते ग्राहकों से माफी मांगी और आश्वासन दिलाया कि जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। बैंक ने प्राथमिकता से इस तकनीकी खामी को दूर की। कुछ घंटों के बाद इस सर्विस को बहाल कर दिया गया। बैंक की मोबाइल बैंकिंग सेवा ऐप की सर्विस सुचारू रूप से बहाल हो गई। आपको बता दें कि बैंक की डिजिटल सेवाओं में कई बार तकनीकी खामी हो जाती है। वहीं बैंक लगातार अपने बैंकिंग सेवाओं में विस्तार और सुधार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+