लोन हुआ और ज्यादा सस्ता, अब इस बड़े बैंक ने घटाई ब्याज दरें

नई दिल्ली: अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने ब्याज दरों में कटौती की है। जिससे अब ग्राहकों की EMI कम हो जाएगी। इस फैसले से सभी मौजूदा एचडीएफसी रिटेल होम लोन और गैर-होम लोन ग्राहकों को फायदा होगा। इससे पहले SBI ने MCLR रेट में कटौती कर ग्राहकों को फायदा पहुंचाया था।

hdfc

HDFC बैंक के मुताबिक कंपनी ने आज प्राइम लेंडिंग रेट में 20 आधार अंकों की कटौती की है। कटौती के बाद ये रेट अब 16.20 फीसदी हो गई है। लेंडिंग रेट वो दर है, जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को उधार देते हैं। 20 बेसिक अंक में कटौती के बाद अब नई दरें 7.5 से 8.5 फीसदी के बीच रह जाएंगी। ये नई दरें आज यानी 12 जून से लागू हैं। मौजूदा वक्त में बैंकिंग सेक्टर भी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में लोन सस्ता करके बैंक ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं।

वहीं एचडीएफसी बैंक ने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) को 0.05 प्रतिशत कम कर दिया है, जो 8 जून से लागू है। इस दर में कमी के बाद अब होम लोन EMI की राशि में कमी आएगी। बैंक के मुताबिक एक दिन के लिए MCLR को कम कर 7.30 प्रतिशत किया गया है। वहीं एक महीने के लिए ये 7.35 प्रतिशत है। इसके साथ ही एक साल की MCLR अब 7.65 प्रतिशत होगी। ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज इसी से जुड़े होते हैं। जिस वजह से उन्हें सीधे फायदा पहुंचेगा।

SBI का लोन भी हुआ सस्ता
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए सभी टाइम पीरियड्स के लिए सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में कुछ दिन पहले ही बड़ी कटौती की थी। SBI के मुताबिक MCLR दर में 0.25 फीसदी की कटौती हुई है। इसके बाद अब एक साल का MCLR 7.25 फीसदी से घटकर 7 फीसदी हो गया है। बैंक ने सभी टाइम फ्रेम के लिए ब्याज दर में कटौती की थी। जिस वजह से अब लोन सस्ता हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+