भारत में लॉन्च हो रही Harley की सबसे सस्ती बाइक, जानें क्या होगी मेड इन इंडिया हार्ले-डेविडसन X440 की कीमत?

Harley-Davidson X440: सुपरबाइक्स बनाने की पॉपुलर अमेरिकन कंपनी हार्ले-डेविडसन अपनी नई मेड इन इंडिया X440 लॉन्च करने जा रही है, जिसका टीजर हाल ही में सामने आया है। जो 3 जुलाई को भारतीय बाजार में दस्तक देगी। यह मोटरसाइकिल हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की पार्टनरशिप का रिजल्ट है।

हार्ले-डेविडसन X440 कंपनी की सबसे सस्ती बाइक होगी। टीजर के साथ बाइक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसको देखने के बाद बाइकर्स काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 440 सीसी की यह बाइक काफी दमदार है।

harley davidson new bike

25 हजार से बुकिंग शुरू

बाइक की रेट्रो स्ट्रीट ट्रैकर स्टाइलिंग बेहतरीन है। वहीं बाइक की बुकिंग की बात करें तो ग्राहक को पहले 25,000 रुपए जमा कराने होंगे। बता दें कि यह बाइक हार्ले की तरफ से इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाली सबसे सस्ती बाइक होगी।

जानें कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक की कीमत 2.5 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि बाइक की डिलीवरी इसी साल सितंबर में शुरू हो सकती है।

हार्ले-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प ने मिलकर यह पहला मॉडल तैयार किया है। बाइक की स्टायलिंग का काम हार्ले ने किया है, जबकि इंजीनियरिंग, टेस्टिंग और पूरा तरह डेवलपमेंट हीरो मोटोकॉर्प का है। बाइक काफी स्टायलिश है, जैसा की हार्ले-डेविडसन की हर बाइक होती है।

440 सीसी का पावर

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर 'Harley-Davidson X440' लिखा हुआ है। वहीं बाइक की पावर की बात करें तो 440 सीसी की क्षमता का सिंगल-सिलेंडर इंजन यूज किया है, जो कि 30-35 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। साथ ही 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। बाइक को मॉर्डन-रेट्रो लुक दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+