ये बिजनेसमैन है कालेधन का कुबेर, 13,860 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

गुजरात के इस बिजनेसमैन के पास है काला धन का कुबेर, IDS के तहत किया 13,860 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया है।

अहमदाबाद। गुजरात के एक व्यापारी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उसके पास कालेधन का कुबेर है। व्यापारी ने खुद के पास 13,860 करोड़ ब्लैकमनी होने की बात कबूली है। महेश शाह नाम के इस व्यापारी ने भारत सरकार की इनकम डेक्लेरश्न स्कीम के तहत अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया तो आयकर विभाग के अधिकारी भी चौंक गए। शाह ने इस बात का खुलासा किया कि उसके पास 13,860 करोड़ रुपए का कालाधन है। नोटबंदी: पेंशन निकालने गए बैंक ने पकड़ा दिए 2 रु. के सिक्के

black money

आईडीएस स्कीम के तहत उन्होंने अपनी इस संपत्ति का खुलासा किया और टैक्स देने को भी तैयार हो गए। नियम के मुताबिक महेश शाह को 30 नवंबर तक 975 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर चुकाने थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद अब आयकर विभाग उनकी तलाश कर रहा है।

सिर्फ 6 सेकेंड में हैक हो सकता है आपका क्रेडिट और डेबिट कार्ड

आयकर विभाग ने जब मामले की पूरी छानबीन की तो पता कि महेश शाह ने कई नामी गिरामी लोगों की तरफ से काला धन घोषित किया। सीए के मदद ने उन्होंने पूरा प्लान तैयार किया। अब आयकर विभाग उनके सीए और उनकी तलाश कर रहा है। विभाग को उम्मीद है कि दोनों के पकड़े जाने के बाद कई बड़े लोगों के नाम सामने आएंगे, जिन्होंने महेश शाह के जरिए अपना कालाधन छुपाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+