सरकार के लिए राहत की खबर, फरवरी में GST कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
सरकार के लिए राहत की खबर, फरवरी में GST कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
नई दिल्ली, 1 मार्च। जीएसटी के मोर्चे पर सरकार के लिए राहत की खबर है। फरवरी में जीएसटी की कलेक्शन में 18 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ पहुंच गया।

फरवरी महीने में जीएसटी कलेक्शन 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई और जीएसटी कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। जबकि जनवरी 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,40,986 करोड़ रुपए थी। जबकि फरवरी 2021 में जीएसटी संग्रह 1,13,143 करोड़ रुपए था। फरवरी में जीएसटी कलेक्शन जहां 1.33 लाख करोड़ रहा तो वहीं इसमें से CGST 21092 करोड़ रहा तो SGST 27273 करोड़, IGST 55253 करोड़ और सेस 9525 करोड़ रुपए था।
सरकार की माने तो आर्थिक सुधारों के कारण जीएसटी कलेक्शन में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं टैक्स चोरी पर सख्ती, नकली बिलर्स के खिलाफ कार्रवाई से इस पर लगाम लगाने में मदद मिली है। जीएसटी बढ़ने का असर बाजार पर पड़ता है। जानकारों की माने तो जीएसटी कलेक्शन के अच्छे आंकड़ों का असर शेयर बाजार पर दिखेगा। सरकार की कमाई बढ़ेगी, वित्तीय घाटे को कम करने में मदद मिलेगी।Mahashivratri 2022: 1 मार्च को बैंकों की छुट्टी, महाशिवरात्रि पर इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications