GST Collection: लगातार 9वे महीने हुआ 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी कलेक्शन

GST Collection: जीएसटी कलेक्शन ने नवंबर माह में रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है। नवंबर माह में कुल 145867 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। अगर अक्टूबर माह की बात करें तो अक्टूबर में कुल 151718 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था। अगर पिछले साल नवंबर माह में हुए जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो उसकी तुलना में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। लगातार 9 महीने से हर महीने 1.40 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन हो रहा है। वित्त मंत्रालय की ओर से इस माह के जीएसटी के कलेक्शन के आंकड़े को जारी किया गया है।

gst

इससे पहले इस वर्ष अप्रैल माह में सर्वाधिक 1.68 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी हासिल हुआ था। वहीं अक्टूबर में यह कलेक्शन 1.51 लाख करोड़ से अधिक था। वित्त मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार नवंबर माह में सीजीएसटी 25681 करोड़ रुपए हासिल हुआ है जबकि एसजीएसटी 32651 करोड़ रुपए और आईजीएसटी 77103 करोड़ रुपए हासिल हुआ है। वहीं सेस की बात करें तो कुल 10433 करोड़ रुपए सेस के रूप में इकट्ठा हुआ है। 817 करोड़ रुपए आयात किए गए सामान से मिला है।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो टैक्स की चोरी को रोकने के लिए जिस तरह से अलग-अलग उपायों को अपनाया गया उसका सीधा लाभ हो रहा है। इन उपायों को अमल किया जा रहा है और अब इसका असर दिख रहा है। पिछले महीने भी इसी वजह से 1.45 लाख करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी कलेक्शन रहा था। अक्टूबर माह में 1.51 लाख करोड़ तो सितंबर माह में 1.47 लाख करोड़ रुपए का कलेक्शन रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+