Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी BPCL में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में सरकार

देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी BPCL में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में सरकार

नई दिल्ली। भारत सरकार एक और बड़ा फैसला करने जा रही है। सरकार भारत पेट्रोलियम में हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार BPCL में अपने सरकारी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है। सरकार बीपीसीएल में अपनी कुल 40,000 करोड़ रुपए की हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इस सौदे से मोदी सरकार को 1.05 लाख करोड़ रुपए के महत्त्वाकांक्षी विनिवेश लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।

 Govt mulls selling stake in BPCL to overseas oil company: Report
अगर यह योजना सफल होती है तो इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम का विलय तीन साल में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का तीसरा सबसे बड़ा विलय होगा। हालांकि इसमें बैंकों का विलय शामिल नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले 2017-18 में ओएनजीसी-हिंदुस्तान पेट्रोलियम और 2018-19 में आरईसी और पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन का विलय किया गया था।

गौरतलब है कि बीपीसीएल का बाजार पूंजीकरण 77,033 करोड़ रुपये थी, जिसमें केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 53.29 फीसदी की है। जिसका मूल्य करीब 41,040 करोड़ रुपए है। सरकार इस हिस्सेदारी को बेचने की तैयारी कर रही है। हालांकि इसके अलावा दो विकल्पों को विचार किया जा रहा है। बीपीसीएल को गैर-सार्वजनिक उपक्रम के हाथों बेचकर निजीकरण करने पर भी विचार किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+