Google Bard AI: ChatGPT की टक्कर में गूगल ने बनाया AI चैटबॉट Bard, ज्यादा हाईटेक होने का दावा

ChatGPT को टक्कर देने के लिए गूगल ने अपना एआई चैटबॉट बार्ड (Bard) उतार दिया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि बार्ड एक एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस है।

Google Bard AI

Google Bard AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI तेजी से लोगों के बीच अपनी खास जगह बना रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए चैटबॉट ChatGPT काफी पॉपुलर है। ChatGPT को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। तब से ये लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसके लॉन्च होने के बाद गूगल समेत कई टेक्नोलॉजी कंपनियों ने इस तरह का एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ऐप बनाने का फैसला किया था, जिसके बाद अब ChatGPT को टक्कर देने के लिए गूगल ने अपना एआई चैटबॉट बार्ड (Bard) उतार दिया है।

एआई चैटबॉट 'बार्ड' का खुलासा

दरअसल, Google पिछले छह सालों से AI पर काम कर रहा है, जिसके बाद अब कंपनी ने आखिरकार अपने एआई चैटबॉट 'बार्ड' का खुलासा कर दिया है। एक ब्लॉग पोस्ट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि आखिर बार्ड क्या और इसकी कार्यक्षमता क्या है? सुंदर पिचाई ने बताया कि बार्ड एक एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस है। जिसे ChatGPT से ज्यादा हाई-टेक कहा जा सकता है।

LaMDA ने किया तैयार

सीईओ सुंदर पिचई ने Bard के बारे में बताया कि इसे गूगल के लैंग्वेज मॉडल फॉर डायलॉग ऐप्लिकेशन यानी LaMDA ने तैयार किया है। वहीं बार्ड को चैटजीपीटी से अलग करने वाली बात यह है कि यह वेब से जानकारी प्राप्त करने में यूजर को हाई-क्वॉलिटी रिस्पॉन्स देने में सक्षम होगा। पिचाई ने बताया कि बार्ड को वेब से जानकारी प्राप्त करके हाई-क्वॉलिटी रिस्पॉन्स देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लोगों को नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप की खोजों जैसे जटिल विषयों को समझाने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं स्किल्स के लिए ट्रेनिंग ड्रिल भी ले सकता है।

इंटरनल टेस्टिंग का किया गया प्लान

कंपनी बार्ड को परफेक्ट बनाने के लिए कंपनी यूजर फीडबैक और इंटरनल टेस्टिंग की मदद लेने के बारे में प्लान कर रही है। बताया जा रहा है कि वास्तविक दुनिया की जानकारी में उच्च गुणवत्ता, सुरक्षा और आधारभूतता सुनिश्चित करने के लिए अपने इंटरनल टेस्टिंग के साथ बाहरी प्रतिक्रिया को जोड़ने की योजना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+