जियोफोन में जुड़ने जा रहा है खास फीचर,जल्द ही आपकी वॉयस पर काम करेगा गूगल असिस्टेंट
नई दिल्ली। जियो फोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर आई है। अब आपको जियो फोन में गूगल वॉयस असिस्टेंट फीचर मिलने जा रहा है। गूगल फॉर इंडिया इवेंट में इस बात की जानकारी दी गई थी। लेकिन खास बात ये है कि ये फीचर आपको इसी महीने से मिलने लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी माह के आखिरी से जियो फोन यूजर्स को उनके फोन में गूगल असिस्टेंट फीचर मिलने लगेगा। इस फीचर का आप अपने फोन में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कर सकेंगे।

जियो फोन से जुड़ेगा गूगल असिस्टेंट
गूगल ने पहले ही इस बात की घोषणा कर दी है कि जल्द ही जियोफोन में गूगल असिस्टेंट फीचर जुड़ जाएगा। अब खबर आ रही है कि इस महीने के आखिरी तक संभवत 25 दिसंबर के बाद जियोफोन में गूगल असिस्टेंट फीचर आ जाएगा। इसके लिए जियो ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही ग्राहकों के लिए इसके लिए अपटेड भेजे जाएंगे।

हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगी सुविधा
रिलायंस जियो में 25 दिसंबर के बाद से गूगल असिस्टेंट ऑपरेटिंग सिस्टम ओएस अपडेट के रूप में भेजा जाएगा। आपको अपने जियो फोन में ये अपटेड दिखने लगेगा। इसके बाद आप इसे अपटेड करके गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कर सकते हैं। आप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में बोलकर गूगल से सहायता ले सकते हैं।

क्या है गूगल असिस्टेंट
आपको बता दें कि गूगल असिस्टेंट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारिक एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर अपनी आवाज से या डायरेक्शन से काम ले सकता है। ये आपकी आवास के कमांड से आपकी सहायता करता है। आप जियो फोन में इस गूगल असिस्टेंट को हिंदी और अंग्रेजी में बोलकर कमांड दे सकते है। आपके कमांड के मुताबिक गूगल असिस्टेंट आप की मदद करेगा। फिर चाहे कॉटैक्ट हो यै मेसेज या इंटरनेट सर्च, सभी काम वॉयस सर्च से हो जाएंगे।

जियो का हेलो जियो ऐप
आपको बता दें कि जियो फोन में यूजर को हेलो जियो ऐप पहले से मिला है, जो ठीक उसी तरह से काम करता है जिस तरह से गूगल असिस्टेंट। लेकिन दिसंबर के आखिरी हफ्ते से जियोफोन यूजर्स अपने फोन में हैलो जियो और गूगल असिस्टेंट दोनों का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि जहां जियो का हेलो जियो हिंदी और अंग्रेजी समेत 9 भाषाओं में काम करता है, वहीं गूगल असिस्टेंट फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी में ही काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications