क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

सोना खरीदने का सही मौका, सोना-चांदी 900 रु तक हुए सस्ते, जानें आज का भाव

सोना खरीदने का सही मौका, सोना-चांदी 900 रु तक हुए सस्ते, जानें आज का भाव

Google Oneindia News

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। नवंबर महीने में लगातार दूसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोना 301 रुपए सस्ता हो गया। इससे पहले मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना 301 रुपए सस्ता हो गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 301 रुपए गिरकर 38,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। वहीं सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम में 906 रुपए की गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार पर नजर डाले तो यहां बुधवार को सोना 38,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 46,509 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट

सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में एक किलोग्राम चांदी की कीमतें 906 रुपए गिरकर 46,509 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं। जबकि मंगलवार को चांदी की कीमत 47,415 रुपए प्रति किलोग्राम था। वैश्विक बाजार में सोना 1,486 डॉलर और चांदी 17.54 डॉलर प्रति औंस रही।

 सोने गिरा सोने का दाम

सोने गिरा सोने का दाम

सोने की कीमत में पिछले दो दिनों से गिरावट आ रही है। कमजोर ग्लोबल ट्रेंड की वजह सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमतें गिरने से घरेलू बाजार में दबाव बना है। मांग में कमी आने की वजह से स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है, जिसका असर कीमतों पर पड़ रहा है।

Comments
English summary
Good Time to Buy Gold, Gold price down by rs 301 whereas silver price fall by Rs 900, Know today's gold price
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X