GOOD NEWS: अब ऑनलाइन निकाल सकेंगे PF का पैसा

नई दिल्ली। अगर आप प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं तो ये खबर आपके लिए बड़ी राहत देने वाली है। ये खबर आपके भविष्य निधि से जुड़ी हुई है। नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ का पैसा निकालने के लिए अब तक आपको कंपनी के कई चक्कर काटने होते थे, लेकिन बहुत जल्द आपको इससे मुक्ति मिल जाएगी।

 pf withdraw online

जी हां अब आपको अपना पीएफ निकालने के लिए कंपनी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आप आसानी से घर बैठे अपना पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे। दिसंबर से प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले इम्प्लॉइज PF का पैसा ऑनलाइन निकाल सकेंगे। EPFO इसके लिए डाटा इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है।

क्या है EPFO की तैयारी?

कर्मचारियो के पीएफ की ऑनलाइन निकासी को लेकर ईपीएफओ डाटा इंटीग्रेशन को अंतिम रुप दे रहा है। इसके लिए सॉफ्टवेयर डेवलप किए गए है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से लोग अपना पीएफ ऑनलाइन निकाल सकेंगे। आपको बता दें कि ईपीएफओ के एक्टिव अकाउंट होल्‍डर्स की तदाद 3.6 करोड़ है। ऐसे में ऑनलाइन पीएफ निकासी में थोड़ा वक्त लग रहा है।

क्या है अभी की प्रक्रिया?

गौरतलब है कि मौजूदा समय में पीएफ निकासी के लिए आपको दस्तावेजों के साथ कंपनी के चक्कर काटने होते है। आपको फॉर्म-10C और फॉर्म-19 भरना होता है। इसके साथ-साथ आपको अपना यूएएन नंबर की जानकारी के साथ कंपनी में फॉर्म जमा कराना होता है। फिर 15 से 30 दिनों के भीतर आपका पीएफ का पैसा आपके अकाउंट में जमा हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+