Good News: नए साल में TV देखना हुआ सस्ता, अब 130 रुपए में मिलेंगे 200 चैनल
नई दिल्ली। नए साल में TRAI ने डीटूएच(DTH) और केबल(Cable) टीवी देखने वालों को तोहफा दिया है। लोगों को नए साल पर महंगे केबल और डीटूएच से थोड़ी राहत मिली है। ट्राई ने बड़ी राहत देते हुए नए साल में टीवी देखना सस्ता कर दिया है। अब आप 130 रुपए में 200 चैनल देख पाएंगे। ट्राई के नए नियम के तहत ब्रॉडकास्टर 15 जनवरी तक अपने चैनल की दरों में बदलाव करेंगे। सभी ब्रॉडकास्टर्स को 30 जनवरी तक अपने सभी चैनलों की नई लिस्ट दोबारा पब्लिश करने को कहा गया है। नई दरें 1 मार्च 2020 से लागू हो जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications