Good News: जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 रुपए तक सस्ता हो सकता है Petrol-Diesel का दाम, जानें कैसे?

Good News: 5 रुपए तक सस्ता हो सकता है Petrol-Diesel का दाम, जानें कैसे?

नई दिल्ली। देश में 110 दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जो लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी आपके घर के बजट को बिगाड़ रहा है। तेल की कीमतों अधिकांश शहरों में 90 रुपए प्रति लीटर के पार हो गई है। त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर अगर आप परेशान हो रहे हैं तो आपको जल्द ही राहत भरी खबर मिल सकती है। जल्द ही तेल की कीमतों में 5 रुपए तक की बड़ी गिरावट हो सकती है। तेल की कीमतों में आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है।

 सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का असर देश मेों पेट्रोल-डीजल के दामों पर पड़ने वाला है। कच्चे तेल की वैश्विक कीमत 7 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गई है। वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत में तेल की कीमतों जहां उच्चतम स्तर पर बनी हुई हैं तो वहीं कच्चा तेल गिरावट पर है और लगातार 90-85 डॉलर प्रति बैरल के बीच अटका हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आने की संभावना दिख रही है।

 अभी और गिर सकता है क्रूड ऑयल

अभी और गिर सकता है क्रूड ऑयल


एनर्जी एक्सपर्ट की माने तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। कआूड ऑयल की कीमतों में गिरावट का लाभ पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ना तय है। एक्सपोर्ट्स की माने तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के भाव में 5 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती हो सकती है। वहीं आईआईएफएल के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है और मांग में कमी आने के कारण आने वाले दिनों में इसकी कीमत टूटकर 85 डॉलर तक पहंच सकती है। जिसका लाभ भारत में भी होगा और तेल की कीमतों में गिरावट आएगी।

 5 रुपए तक की गिरावट संभव

5 रुपए तक की गिरावट संभव

भारत अपनी जरूरत का अधिकांश हिस्सा आयात करता है। तकरीबन 85% से ज्यादा कच्चा तेल बाहर से खरीदा जाता है। कच्चे तेल की की लागत में कमी आएगी तो तेल के दाम भी घटेंगे। माना जा रहा है कि तेल कंपनियां 5 रुपए तक कटौती कर सकती है। आपको बता दें कि मई महीने में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी, जिसके कारण तेल की कीमतों में गिरावट आई थी।

Flight Booking Tips : इन टिप्स के साथ बुक करें सस्ती फ्लाइट टिकट, इस समय बुकिंग करने पर मिलता है बेस्ट प्राइस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+