Reliance Jio Fiber: रिलायंस ने लॉन्च किया JioFiber ब्रॉडबैंड, 699 रू से शुरू होगा प्लान्स, एक साथ 1600 शहरों में कनेक्शन
नई दिल्ली। रिलायंस ने जियो के बाद एक और बड़ा धमाका किया है। टेलिकॉम की दुनिया में अपने सस्ते और फ्री प्लान से हाहाकार मचाने के बाद अब रिलायंस ने JioFiber लॉन्च किया है। 5 सितंबर को Reliance ने अपनी जियो फाइबर सर्विस लॉन्च कर दी है।जियो फाइबर को लॉन्च करने की घोषणा 12 अगस्त को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ एनुअल जनरल मीटिंग में की गई।

जियो गीगाफाइबर लॉन्च
दुनिया की सबसे मोबाइल डेटा नेटवर्क ने जियो फाइबर के लॉन्च की घोषणा कर दी है। रिलायंस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने जियो फाइबर के वेलकम ऑफर के तहत कई फ्रीबीजका ऐलान किया है। यह सेवा एक साथ देश के 1600 शहरों में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने गीगा फाइबर प्लान की शुरुआत 699 रुपए के प्लान से की है। कंपनी के दावे के मुताबिक देशभर के 1600 शहरों से 15 मिलियन लोगों ने Reliance Jio Fiber के लिए रजिस्टर किया है।

गीगा फाइबर प्लान
JioFiber के सभी प्लान अभी के लिए प्रीपेड हैं। आने वाले दिनों में पोस्टपेड प्लान भी पेश किए जाएंगे। प्लान की शुरुआत 699 रुपए से की गई है। इस प्लान की स्पीड 100Mbps की होगी। वहीं इसका मंथली प्लान 699 रुपए से शुरू होकर 8,499 रुपए तक का होगा। प्लान की स्पीड 100 एमबीपीएस से शुरू होगी जो कि 1 Gbps तक की स्पीड तक जाएगी। 699 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को सिर्फ इंटरनेट मिलेगा, जिसमें 100GB डेटा होगा। ये डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 1mpbs हो जाएगी।जियो फाइबर के 6 प्लान लॉन्च किए गए हैं, जिनमें ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम हैं।

गीगा फाइबर वेलकम प्लान
JioFiber के यूजर्स के पास 3, 6 और 12 महीने वाले प्लान हैं।
जियो ने JioFiber यूजर्स के लिए कुछ वेलकम प्लान भी पेश किए है। अगर JioForever के सालाना सर्विस के लिए सब्सक्राइब करते हैं तो उन्हें फायदा मिलेगा। उन्हें Jio होम गेटवे, Jio 4K सेट टॉप बॉक्स, अपने फेवरेट ऐप की सब्क्रिप्शन, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलेगी। जियो गीगा फाइबर का लाभ उठाने के लिए आपको www.jio.com पर जाएं या MyJio ऐप डाउनलोड कर JioFiber के लिए रजिस्टर करना होगा। अगर आपके शहर में JioFiber उपलब्ध होगा, तो जियो आपसे संपर्क करेगी।












Click it and Unblock the Notifications