रेपो रेट में हो सकती है 0.25 फीसदी की कटौती, आरबीआई की MPC की बैठक पर टिकी नजर
रेपो रेट में हो सकती है 0.25 फीसदी की कटौती, आरबीआई की MPC की बैठक पर टिकी नजर
नई दिल्ली। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर से उम्मीद है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ब्याज दरों में कटौती कर उन्हें राहत दे सकती है। 4 अगस्त से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समीक्षा बैठक होने जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि RBI एक बार फिर नीतिगत ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक
जानकारों की माने तो अर्थव्यवस्था को बुरे दौर से निकालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक समीक्षा बैठक में रेपो रेट में कटौती पर विचार कर सकता है। माना जा रहा है कि MPC की बैठक में आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिक प्वाइंट की कटौती कर सकता है। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक समीक्षा बैठक की शुरुआत 4 अगस्त से होने वाली है, जो अगले तीन दिनों तक चलेगी। इसे लेकर 6 अगस्त को घोषणा की जाएगी।

रेपो रेट में हो सकती है 0.25 फीसदी की कटौती
आपको बता दें कि इससे पहले मार्च और मई में RBI ने अपनी एमपीसी की बैठक में नीतिगत रेपो दरों में कुल 1.15 फीसदी की कटौती की। ऐसे में एक बार फिर से उम्मीद की जा रही है अर्थव्यवस्था की नाजुक हालत को देखते हुए RBI रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।

मौद्रिक समीक्षा बैठक पर टिकी नजर
इस बारे में इक्रा के मुख्य अर्थशास्त्री अदित नायर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इकोनॉमी की हालत को देखते हुए RBI रेपो रेट में 0.25 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती कर सकती है। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीईओ राजकिरण राय ने इस बारे में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि RBI रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है या फिर उसे इसी तरह से रख सकता है। अब सबकी नजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मौद्रिक समीक्षा बैठक पर टिकी है।












Click it and Unblock the Notifications