गुड न्यूज: PNB खाताधारकों को बड़ी राहत, बैंक ने घटाए सर्विस चार्ज, अब घर बैठे मंगवाएं बैंक से कैश
गुड न्यूज: PNB खाताधारकों को बड़ी राहत, बैंक ने घटाए सर्विस चार्ज, अब घर बैठे मंगवाएं बैंक से कैश
नई दिल्ली, मई 20। अगर आपका बैंक खाता देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने बड़ी राहत दी है। बैंक ने खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर दी है। बैंक ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अपनी सर्विस चार्जेज में बदलाव किया है। बैंक ने डोरस्टेप सर्विस चार्ज में कटौती कर ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इस राहत के साथ कोरोना के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन के बीच अब खाताधारक घर पर ही बैंकिंग संबंधी कामों को निपटा सकेंगे।

बैंक ने सर्विस चार्ज में किया बदलाव
पंजाब नेशनल बैंक ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बैंक के डोरस्टेप सर्विस को जरूरी मानते हुए इसके सर्विस चार्ज में बदलाव किया है। बैंक ने डोरस्टेप सर्विस चार्ज को कम करने का फैसला किया है, ताकि खाताधारक आसानी से इस सेवा का लाभ उठा सकें और उन्हें घर से बाहर निकलने की जरूरत न पड़े। इसे ध्यान में रखते हुए पीएनबी ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए डोर स्टेप बैंकिंग चार्जेज को घटा दिया है। बैंक की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

अब घर बैठे मंगवाए कैश
बैंक की ओर से डोर स्टेप बैंकिंग चार्ज को कम करके लोगों को ये सुविधा दी गई है कि वो आसानी से घर बैठे ही बैंक की जरूरी सेवाओं का लाभ उठा सकें। सर्विस चार्ज में हुई इस कटौती के बाद अब पीएनबी के ग्राहकों को बैंक से घर पर कैश मंगवाने के लिए 50 रुपए ही सर्विस चार्ज के तौर पर देने होंगे, जबकि पहले ये 60 से 100 रुपए तक लग जाता था। अगर आप भी बैंक की डोरस्टेप सर्विस लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आप इस डोर स्टेप सर्विस की मदद से घर पर 1000 से लेकर 10000 रुपए तक कैश मंगवा सकते हैं।

डोर स्टेप सर्विस के लिए यहां करवाएं रजिस्टर
अगर आप पीएनबी की डोर स्टेप बैंकिंग सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं तो पको इसके लिए पहले बैंक के साथ रजिस्टर्ड करवाना होगा। इस सर्विस के लिए आपको अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को जोड़ना होगा। इसके बाद आपको बैंक के टोलफ्री नंबर 1800-10-37-188 या 1800-12-13-721 पर कॉल कर या फिर पीएनबी की वेबसाइट पर जाकर खुद को इस सेवा के लिए रजिस्टर करना होगा। आप बैंक के मोबाइल ऐप के जरिए भी पने आपको डोर सटेप सर्विस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
इस बड़े बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है मोदी सरकार












Click it and Unblock the Notifications