RBI का रेपो रेट स्थिर, पर इस बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी, MCLR में की 0.3% की कटौती, घटेगी आपकी EMI
RBI का रेपो रेट स्थिर, पर इस बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी, MCLR में की 0.3% की कटौती, घटेगी आपकी EMI
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मौद्रिक समीक्षा बैठक से बाद रेपो रेट में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट में बदलाव न होने से सस्ते लोन की उम्मीद खत्म हो गई। जहां आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए उसे स्थिर रखा है तो वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने अपने कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में कटौती की है।
Recommended Video

केनरा बैंक ने दी बड़ी खुशखबरी
केनरा बैंक ने एमसीएलआर दरों में कटौती कर अपने ग्राहकों को राहत दी है। बैंक ने MCLR दर में 30 बेसिक प्वाइंट की कटौती की है। केनरा बैंक ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि हर टेन्योर के लिए MCLR की दरों में 0.3 फीसदी की कटौती की गई है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 दिन और एक महीने के लोन पर ब्याद दर में कटौती कर अब 7 पीसदी कर दिया है। वहीं 3 महीने के लिए एमसीएलआर को 7.45 फीसदी से घटाकर 7.15 फीसदी कर दिया गया है। वहीं केनरा बैंक ने 6 महीने के एमसीएलआर को 7.50 प्रतिशत से घटाकर 7.40 फीसदी कर दिया गया है। जबकि 1 साल के लिए एमसीएलआर को 7.55 फीसदी से घटाकर 7.45 फीसदी कर दिया गया है।

कब से लागू होंगी नई दरें
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नई दरें 7 अगस्त से लागू हो जाएंगी। आपको बता दें कि केनरा बैंक द्वारा MCLR दरों में बदलाव किए जाने के बाद कर्जदारों का बोझ कम होगा। आपकी EMI कम हो जाएगी। गौरतलब है कि RBI ने मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, हालांकि आरबीआई ने कहा कि अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो वह दरों में कटौती की जा सकती है। आरबीआई ने इस बार रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा है।

अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद कम
आरबीआई गवर्नर ने जहां रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखा तो वहीं ये भी कहा कि आने वाले वक्त में अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद अभी भी कम ही है और ये बुरी खबर इसलिए है क्योंकि कोविड-19 काे मामलों में कमी की बजाए बढ़ोतरी हो रही है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications