Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Good News: पेट्रोल पर मिल रही है 100 रुपए तक की छूट, आज आखिरी मौका

नई दिल्ली। लोग पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान है। महंगे पेट्रोल-डीजल के चलते लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है। हर दिन तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है और लोगों के पास इससे दो-चार होने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, लेकिन आज हम आपको ऐसे ऑफर के बारे में बता रहे हैं, जिसे सुनकर आप खुशी से उछल पड़ेंगे। पेट्रोल-डीजल की खरीद पर आपको 100 रुपए तक की छूट मिल रही है। आपको पेट्रोल-डीजल पर 100 रुपए का छूट मिल रहा है, लेकिन सबसे खास बात ये ऑफर केवल आज तक के लिए ही है। आइए आपको बताते हैं कैसे उठा सकते हैं इस बंपर छूट का लाभ...

 पेट्रोल-डीजल की खरीद पर 100 रुपए की छूट

पेट्रोल-डीजल की खरीद पर 100 रुपए की छूट

MobiKwik डिजिटल पेमेंट ऐप ने पेट्रोल-डीजल की खरीद पर बंपर ऑफर दिया है। इस पेमेंट ऐप की मदद से आप पेट्रोल-डीजल की खरीद पर छूट पा सकते हैं। दरअसल Mobikwik vs बोनांजा ऑफर पेश किया है। जिसके तहत कंपनी अपने एक दिन के इस ऑफर में पेट्रोल बिल पर 50% की छूट दे रही है। ये छूट अधिकतम 100 रुपए होगी।

 ऑफर का लाभ उठाने का आखिरी मौका

ऑफर का लाभ उठाने का आखिरी मौका

अगर आप भी इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको पास आज भर का मौका है। 19 सिंतबर की सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही ये ऑफर लागू रहेगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको MobiKwik के पार्टनर पेट्रोल पंप पर ही पेट्रोल भरवाना होगा और पेमेंट मोबिविक्स पेमेंट एप की मदद से करना होगा। इसके लिए आपको 100 रुपए से ज्यादा का पेट्रोल भरवाना होगा।

 कैसे उठाएं इस छूट का लाभ

कैसे उठाएं इस छूट का लाभ

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले MobiKwik ऐप डाउनलोड करना होगा। अगर पहले से ये ऐप आपके फोन में है तो इसके सुपर कैश ऑफर में जाना होगा। वहां से क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करना होगा। आप सिर्फ आज रात 9 बजे तक ही इस ऑफर का लाभ उठाकर पेट्रोल -डीजल में 100 रुपए की छूट पा सकते हैं।

 अगर Miss हो जाए ये ऑफर तो...

अगर Miss हो जाए ये ऑफर तो...

अगर आपने आज के इस ऑफर को मिस कर दिया है, तो अफसोस करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कं पनी ने एक और ऑफर पेश किया है। मोबिक्विक पेमेंट सुपरकैश ऑफर में आप 25 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कम से कम 50 रुपए का मिनिमम रिचार्ज कराना होगा। इस पर अधिकतम 200 रुपए की छूट मिलेगी। इसके अलावा ज्यादा के पेमेंट पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके लिए कम से कम 250 रुपए का पेट्रोल खरीदना होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+