सोने ने एक दिन में ही दिखाई चमक, दाम 29,039 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंचा
मंगलवार को सोने में एक बार तेज चमक दिखाई दी। सोने की कीमतों में आई तेजी के साथ सोना 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
नई दिल्ली। मंगलवार को सोने में एक बार तेज चमक दिखाई दी। सोने की कीमतों में आई तेजी के साथ सोना 29,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से ऊपर पहुंच गया। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 330 रुपए प्रति ग्राम की तेजी आई। इसके साथ ही सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,030 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं चांदी कीमतों में 350 रुपए की तेजी आई और चांदी की कीमत प्रति किलो 350 रुपए तेज होकर 40,750 रुपए के स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में 0.43 फीसदी की तेजी आई है जिससे सोने की कीमत 0.43 फीसदी तेज होकर 1,185.90 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं 99.5 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली के सर्राफा बाजार में 28,880 रुपए दर्ज की गई।













Click it and Unblock the Notifications