Gold में निवेश का अच्छा मौका, जल्द कीमत 68000 रू के पार, जानिए क्या है वजह

Gold Rate in India: और सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक बढ़ी, जानिए 26 जून का ताजा भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। रिकॉर्ड स्चर पर पहुंचने के बाद सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। शुक्रवार को सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई, हालांकि चांदी की चमक बरकरार रही और एक बार फिर से चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार, 26 जून को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 94 रुपए नीचे लुढ़ककर 48043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 471 रुपए चढ़कर 48056 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। भले ही सोने की कीमत में गिरावट आ रही है, लेकिन जल्द ही इसकी कीमत रिकॉर्डस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से शेयर बाजार में उठापटक जारी है। ऐसे में निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है। जानकारों की माने तो अगले एक से दो सालों में सोना 65000 रुपए से लेकर 68000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर सकता है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

देश के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत का औसत रेट बताने वाली इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को सोने की कीमत में 94 रुपए की गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में आई इस गिरावट के बाद सोना 48043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47944 रुपए से गिरकर 47851 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44007 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 20 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36032 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 28105 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

 सोने की बढ़ी चमक

सोने की बढ़ी चमक

जहां सोने की कीमत में पिछले दो दिनों से कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले चांदी की कीमत में 471 रुपए की तेजी आई। चांदी 47585 रुपए से बढ़कर 48056 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं गुरुवार को सोने की कीमत में 438 रुपए की गिरावट आई थी और सोना गिरकर 48137 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

 सोने की कीमत जाएगी 68000 रुपए के पार

सोने की कीमत जाएगी 68000 रुपए के पार

बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में तेजी आएगी। जानकारों के मुताबिक कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण भारत समेत दुनियाभर के देशों की अर्धव्यवस्था हिली हुई है। बाजार में अनिश्चितता देखने को मिल रही है। शेयर बाजार की स्थिति भी हिली हुई है। ऐसे में निवेशकों को सुरक्षित निवेश की तलाश है। बाजार के जानकारों के मुताबिक पीली धातु हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों की पहली पसंद रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ेगा। सोने की कीमत में अभूतपूर्व तेजी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट्स की माने तो सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। बाजार के जानकारों के मुतबिक सोने की कीमतों में तेजी जारी रहेगी और अगले 1 से दो सालों में सोने की कीमत 65000 से लेकर 68000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकती है।

भारत-चीन के बीच तनाव के चलते सोने की ओर बढ़ेगा रुझान

भारत-चीन के बीच तनाव के चलते सोने की ओर बढ़ेगा रुझान


वहीं जानकारों की कहना है कि IMF ने भी मंदी की आशंका जताई है। आईएमएफ के मुताबिक इस साल जीडीपी 4.9 फीसदी से कम करने का अनुमान है। वहीं देश की जीडीपी में भी 4.5 फीसदी की कमी आई है। इसके पीछे बड़ी वजह कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन को माना गया है। इसके साथ-साथ भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के कारण बढ़ते तनाव की वजह से निवेशक सुरक्षित माध्यम में पैसा लगा रहे हैं। सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। ऐसे आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने की पूरी संभावना दिख रही है। जैसे-जैसे निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ेगा कीमत में भी तेजी देखने को मिलेगी। अगर आप भी सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+