सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव, जानिए क्या हैं नए दाम
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव आ गया है। शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में करीब 325 रुपए का उछाल देखने को मिला। इसी के साथ सोने की कीमत बढ़कर 30,775 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई है। सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी की वजह शादियों के चलते मांग में आई उछाल है। साथ ही मजबूत वैश्विक संकेतों को भी सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी का अहम कारण माना जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सोने की कीमत में 75 रुपए की कमजोरी देखी गई थी, जिसके बाद सोना 30,450 रुपए प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। जबकि अगले ही दिन सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला।

चांदी में भी आया उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है। शनिवार को चांदी की कीमत में 600 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इसी के साथ चांदी की कीमत 41,150 रुपए प्रति किलो हो गई है। यह बढ़ोत्तरी औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तगड़ी मांग की वजह से हुई है। व्यापारी मान रहे हैं कि इस बढ़ोत्तरी का कारण शादी के चलते मांग में हुई बढ़ोत्तरी है।












Click it and Unblock the Notifications