Gold Rate Today: चढ़ने लगा सोने का रंग, लेकिन अब भी 4100 रु सस्ता, जानें चांदी की कीमत
Gold Rate Today: चढ़ने लगा सोने का रंग, लेकिन अब भी 4100 रु तक सस्ता, जानें चांदी की कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार, 5 अगस्त को सोने की कीमत में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। सोना जहां 52140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 57838 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में भले ही तेजी आ रही हो, लेकिन अभी भी सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 4100 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा।

सोने की कीमत
शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। मंदी की बढ़ती आशंकाओं के कारण सोने की मांग बढ़ रही है। मांग में तेजी का असर सोने के दाम पर पड़ता है। जिसके कारण पिछले कुछ समय से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर सोने की वायदा भाव में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट आई और सोना 52155 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 58190 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने की कीमत
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत हर दिन वेबसाइट पर जारी की जाती है। 5 अगस्त को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51931 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39105 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

4100 रुपए सस्ता
सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत से आज सोने की कीमत की तुलना करें तो सोना 4100 रुपए तक सस्ता हो गया, जबकि चांदी की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से करीब 20 हजार रुपए तक सस्ता बिक रहा है। सोना भले ही ऑल टाइम हाई रेट से सस्ता हो गया हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिलेगी ।












Click it and Unblock the Notifications