Gold-Silver Price: सोना खरीदने का अच्छा मौका, 7800 रु गिरे दाम, चांदी 15400 रु हुई सस्ती

Gold-Silver Price: सोना खरीदने का अच्छा मौका, 7800 रु गिरे दाम, चांदी 15400 रु हुई सस्ती

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी खरीदने का मौका तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने के दाम गिर गए हैं। वहीं चांदी की कीमत में भी बीते हफ्ते नरमी देखने को मिली है। भारतीय सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी दोनों की कीमत दिसंबर के पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में गिरावट आई है। पहले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सोने के दाम में 270 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी के दाम 832 रुपए नीचे गिर गए हैं।

Recommended Video

    Gold Rate Today: Wedding Season के बावजूद Gold के दाम में गिरावट, जानें New Price । वनइंडिया हिंदी
    सोना हुआ सस्ता

    सोना हुआ सस्ता

    बीते हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सोने की कीमत एमसीएक्स पर मामूली तेजी देखने को मिली, लेकिन सोने के हाजिर भाव में गिरावट आई। सोना-चांदी दोनों सस्ते हो गए। पिछले हफ्ते सोने की कीमत दिसंबर के पहले हफ्ते के मुकाबले 270 रुपए नीचे गिर गई। शादियों क सीजन होने के बावजूद सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

     इस हफ्ते कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

    इस हफ्ते कैसा रहा सोने-चांदी का हाल

    सोने की कीमत में इस हफ्ते बड़ी गिरावट आई। 7 दिसंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49199 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं 8 दिसंबर को सोने की कीमत 49782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 9 दिसंबर को सोने की कीमत 49689 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 10 दिसंबर को सोना 49191 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 11 दिसंबर को सोना फिर से लुढ़ककर 49046 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

     उच्चतम स्तर से सोना 7776 रुपए नीचे लुढ़का

    उच्चतम स्तर से सोना 7776 रुपए नीचे लुढ़का

    सोने की कीमत की तुलना सोने के ऑल टाइम हाई से करें तो सोना 7 अगस्त 2020 के अपने उच्चतम स्तर से 7776 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे लुढ़क गया है। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी की कीमत उच्चतम स्तर से 15412 रुपए टूट गई। चांदी का पिछला उच्च स्तर 7 अगस्त 2020 को देखने मिला है। चांदी के भाव 79147 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए थे।

     क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

    क्यों आ रही है सोने की कीमत में गिरावट

    बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में लगातार गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह कोरोना वैक्सीन है। कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण शेयर बाजार में तेजी आ रही है। शेयर बाजार में आ रही तेजी के चलते निवेशकों से सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगाना शुरू कर दिया। सोने में बिकवाली बढ़ी। निवेशकों ने सोने से होल्डिंग कम करनी शुरू कर दी, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। दिसंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमत में 487 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी की कीमत में 2995 रुपए की तेजी आई, लेकिन अगले ही हफ्ते सोना-चांदी दोनों गिरने लगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+