Gold-Silver Rate: वेडिंग सीजन में सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, जानिए आज किस भाव पर बिक रहा सोना
नई दिल्ली। Gold Rate on 23rd November. वेडिंग सीजन से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमत में तेजी लौट आई है। सोना-चांदी फिर से तेजी की ओर बढ़ने लगा है। सोने की कीमत में सोमवार 23 नवंबर 2020 को तेजी देखने को मिली है। सोने( Gold Rate) के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आ गई है। सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में 204 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है।

वेडिंग सीजन से पहले महंगा हुआ सोना
शादियों की सीजन की शुरुआत हो गई है। इस दौरान सोने की मांग में तेजी आ जाती है। मांग के साथ-साथ सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है। इस वेडिंग सीजन से ठीक पहले सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। 23 नवंबर को सोने की कीमत में 204 रुपए की तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी का हाजिर भाव 291 रुपए चढ़कर 62318 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

कैसा रहा आज सर्राफा बाजार का हाल
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट का औसत भाव प्रकाशित करने वाली वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट के मुताबिक 23 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव कुछ इस तरह से रहे हैं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50408 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46360 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37958 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

आज चांदी का भाव
आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। बाजार खुलते ही चांदी की कीमत 291 रुपएओ की तेजी के साथ 62027 रुपए से बढ़कर 62318 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications