Gold Price Today: बढ़ने के अगले ही दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव

Gold Price Today: बढ़ने के अगले ही दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी की कीमत में भारी गिरावट, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) में गुरुवार को एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को सोने की कीमत में फिर से मंदी देखने को मिली, वहीं चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 543 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली थी तो वहीं अगले दिन ही सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। आपको बता दें कि सोना अपने उच्चतम स्तर से 5500 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। वहीं दिवाली-धनतेरस 2020 में सोने की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है।

 सोना फिर से हुआ सस्ता

सोना फिर से हुआ सस्ता

सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना गुरुवार को एक बार फिर से सस्ता हो गया। सोना की कीमत में 54 रुपए की गिरावट आई है। 22 अक्टूबर को सोने की कीमत गिरने के बाद 51312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 543 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर 62720 रुपर प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं बुधवार को सोने की कीमत में तेजी आई थी।

 बुधवार को सोने की कीमत में आई थी तेजी

बुधवार को सोने की कीमत में आई थी तेजी

21 अक्टूबर 2020 को सोने की कीमत में तेजी आई। मजबूत हाजिर बाजार की मांग के कारण वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 198 रुपए की तेजी देखने को मिली। सोना बुधवार को तेजी के साथ 51108 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। MCX में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 198 रुपए की तेजी के साथ 51108 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 7 अगस्त को अपने उच्चतम स्तर पर सोना

7 अगस्त को अपने उच्चतम स्तर पर सोना

7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने ने 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच कर नया रिकॉर्ड बनाया, लेकिन उसके बाद से ही सोने की कीमत में गिरावट शुरू हो गई। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। 7 अगस्त को चांदी की कीमत 77,840 रुपए प्रति किलो का स्तर पहुंच गया। 7 अगस्त के बाद से सोने की कीमत में जहां 5500 रुपए की गिरावट आई है तो वहीं चांदी की कीमत में करीब 18000 रुपए तक की मंदी देखने को मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+