Gold-Silver Rate: 5000 रु गिरे सोने के दाम, 10000 नीचे लुढ़की चांदी, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold-Silver Rate: 5000 रु गिरे सोने के दाम, 10000 नीचे लुढ़की चांदी, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold Price in August 2020, अगस्त महीने में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा। 7 अगस्त को सोना( Gold) जहां अपने उच्चतम स्तर पर था तो वहीं 31 अगस्त आते-आते सोने की कीमत में 5000 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी थी। वहीं इस दौरान चांदी की कीमत में 10000 रुपए तक की गिरावट रही। अगस्त के महीने में निवेशकों में जहां उदासी रही तो वहीं सोना-चांदी के खुदरा खरीदारों के लिए अच्छी खबर रही। सोने की कीमत गिरना शुरु हो गया। अगस्त 2020 में जानिए कितना सस्ता हुआ सोना, कितने गिरे चांदी के दाम?

सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

अगस्त 2020 में सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोना जहां अगस्त के पहले हफ्ते में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया तो वहीं आखिरी हफ्ते में सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर से गिरकर 31 अगस्त 2020 को 51405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। सोने की कीमत में 4849 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।

 चांदी 10000 रुपए तक नीचे लुढ़की

चांदी 10000 रुपए तक नीचे लुढ़की

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में 10 हजार रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम अगस्त महीने में अपने उच्चतम स्तर से 9492 रुपए प्रति किलोग्राम पर नीचे लुढ़क गए। 7 अगस्त को चांदी का उच्चतम भाव 76008 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था, वहीं 31 अगस्त 2020 को चांदी की कीमत 66516 रुपए तक नीचे लुढ़क गई।

 31 अगस्त 2020 को सोने का भाव

31 अगस्त 2020 को सोने का भाव

31 अगस्त को सोना लुढ़ने के बाद फिर से उछल गया। सोने की कीमत में 228 रुपए की तेजी आई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन और अगस्त के आखिरी दिन सोने की कीमत में बढ़ी तेजी देखने को मिली। शुक्रवार के मुकाबले सोने की कीमत में 228 रुपए की तेजी आई। सोमवार, 31 अगस्त 2020 की सुबह सोने का रेट 51405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1682 रुपए प्रति किलो की तेजी आई और चांदी का भाव 66516 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 31 अगस्त 2020 देशभर पर देशभर के सर्राफा बाजार का हाल

31 अगस्त 2020 देशभर पर देशभर के सर्राफा बाजार का हाल

सोने की कीमत 31 अगस्त 2020 को रेट में तेजी आई। सोमवार को 24 कैरेट को सोने की कीमत 51405 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट सोने की कीमत में 51195 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचे। 22 कैरेट सोने की कीमत 47083 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 18 कैरेट सोने की कीमत 38551 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची। चांदी की कीमत 66516 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आज से शुरू

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आज से शुरू


आज से सरकारी सॉवरेन बॉन्ड योजना (Sovereigh Gold Bond Scheme) शुरु हुई है। आज 31 अगस्त 2020 से शुरु हुई गोल्ड बॉन्ड की आखिरी किस्त के बॉन्ड की खरीद आज से शुरु हुई। सरकार ने इस स्वर्ण बॉन्ड की कीमत 5117 रुपए प्रति ग्राम रखी गई है। अगले 5 दिनों तक आप इस बॉन्ड को खरीद सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+