Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन गिरा सोना, 2000 रु हुआ सस्ता, जानिए कैसा है आज सोने-चांदी का ताजा भाव
Gold Rate Today: लगातार तीसरे दिन गिरा सोना, 2000 रु हुआ सस्ता, जानिए कैसा है आज सोने-चांदी का ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold Rate Today on 25th November 2020. सोने की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट आ गई है। बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई। पिछले तीन दिनों में सोने के दाम 2000 रुपए से नीचे लुढ़क चुके हैं। वहीं चांदी में भी गिरावट का दौर जारी है। कल 1049 रुपए गिरने के बाद बुधवार को सोना फिर से गिर गया। दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने में बिकवाली बढ़ गए है। शेयर बाजार में तेजी के कारण सोने-चांदी के भाव में आज भी गिरावट जारी है। आज सोने का भाव कल की तुलना में 170 रुपए नीचे गिर गया।
Recommended Video

लगातार तीसरे दिन गिरा सोना
बुधवार को सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई। सोना आज 170 रुपए गिरकर 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी का दाम 68 रुपए की गिरावट के साथ 59,636 रुपए पर खुला। इस हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने की कीमत में मंदी देकने को मिली, वहीं चांदी के दाम भी फीके पड़ने लगे हैं। आज MCX पर सोने की वायदा कीमत में 0.21% की गिरावट आई और सोना गिरकर 48,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने-चांदी का ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के ताजा रेट के मुताबिक आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के हाजिर भाव इस तरह से रहे हैं। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48805 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48610 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44705 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36604 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 59636 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

क्यों आई सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में आ रही गिरावट की वजह कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरें हैं। कोविड 19 के टीके को लेकर उम्मीद बड़ रही है, जिसके चलते निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगा रहे हैं। जिसके कारण सोने की कीमत में कमी आ रही है। ब्रोकरेज फर्म एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक, नवंबर में गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग में 10 लाख औंस की गिरावट आई है, जो बताता है कि निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में सोना और सस्ता होगा।

कोरोना वैक्सीन को सोने पर असर
करोना वैक्सीन की खबरों के चलते दुनियाभर के निवेशकों ने सोने में बिकवाली करनी शुरू कर दी है, जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमतें लुढ़क गई है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 1049 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं चांदी की कीमत में 1588 रुपए की गिरावट आई है।

घट रही है सोने से होल्डिंग
शेयर बाजार में आ रही तेजी के चलते निवेशक सोने से धीरे-धीरे होल्डिंग घटा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 48569 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का भाव 1,830 डॉलर प्रति औंसपर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी के दाम 1588 रुपए गिरकर 59301 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी का भाव 23.42 डॉलर प्रति औंस रहा।

45000 रुपए के नीचे आ सकता है सोना
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच सकती है। सोने की कीमत में अगले कुछ दिनों में और गिरावट आने की उम्मीद है। कोरोना वैक्सीन के जल्द उम्मीद के बाद सोने और सस्ता हो जाएगा।
-
Silver Rate Today: चांदी पर भी ईरान जंग का असर, ₹10000 बढ़े सिल्वर के दाम, अपने शहर का लेटेस्ट रेट देखें -
Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 3,800 रुपये महंगी, दिल्ली से पटना तक अब ये है 100gm सिल्वर का रेट -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications