Gold Rate: फेस्टिव सीजन से पहले 4813 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 10 हजार की गिरावट,जानिए कैसा रहेगा आगे का हाल

Gold Rate: फेस्टिव सीजन से पहले 4813 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी 10 हजार की गिरावट,जानिए कैसा रहेगा आगे का हाल

नई दिल्ली। Gold Rate Decrease in India. सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर सितंबर महीने में भी जारी है। बीते हफ्ते सोने की कीमत ( Gold Rate)में जहां मामूली तेजी देखने को मिली तो वहीं इससे पहले सोना लगातार गिरता रहा। अगर पिछले 1 महीनों में सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) की कीमतों पर नजर डाले तो सोने की कीमत में लगभग 5000 रुपए की गिरावट हुई है। वहीं चांदी की कीमत 10 हजार रुपए तक नीचे गिर गए।

 सोना हुआ सस्ता, 4813 रुपए गिरे दाम

सोना हुआ सस्ता, 4813 रुपए गिरे दाम

भारत-चीन ( India-China) की बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ अमेरिकी डॉलर की मजबूती के बीच पिछले हफ्ते सोने की कीमत में तेजी का रुख रहा। हालांकि सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 4813 रुपए तक नीचे गिर गया है। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। वहीं सोना( Gold Rate) अब तक 4813 रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। वहीं चांदी की कीमत में 10 हजार तक की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत जहां 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी, वहीं अब उसकी कीमत गिरकर 65424 रुपए तक नीचे गिर गई है।

 चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी( Silver Rate) की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। अगस्त महीने में अपने ऑल टाइम हाई रेट से सोना 10 हजार रुपए तक नीचे लुढ़क गया है। सोना 76008 रुपए से नीचे गिरकर 65424 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सितंबर के शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सितंबर के पहले हफ्ते में सोने की कीमत 469 रुपए तक गिर गई तो वहीं चांदी की कीमत में 3965 रुपए तक की गिरावट आई। वहीं सितंबर के दूसरे हफ्ते में सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में 423 रुपए की तेजी देखने को मिली।

 कैसा रहेगा सोने का आगे का हाल

कैसा रहेगा सोने का आगे का हाल

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगी। सोना जल्द 68000 रुपए के आंकड़े को छूट सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक साल में सोना 68000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। बाजार में जारी आर्थिक संकट को देखते हुए सोना सुरक्षित निवेश के तौर पर उभर रहा है। ब्याज दरों में कटौती और शेयर बाजार में जारी हलचल के बीच भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर उत्पन्न हुई स्थिति के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुन सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आने की संभावना है।

 कैसा रहेगा अगले हफ्ते सोने का हाल

कैसा रहेगा अगले हफ्ते सोने का हाल

आने वाले हफ्ते में सोने की कीमत पर अगर बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका और यूरोपीय देशों में आर्थिक रिकवरी को लेकर संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में सोने पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। बीचे शुक्रवार कॉमेक्स बाजार में सोने की कीमत 1 फीसदी गिर गई। ऐसे में आने वाले हफ्ते में सोने की कीमत में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोना एक बार फिर से चमकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+