Gold Rate: सोने बनाएगा मालामाल, अब तक हुआ 12700 रु का लाभ, निवेश से पहले जरूर जानें जानें ये जरूरी बात
नई दिल्ली। सोने में निवेश( Gold Investment) करने वालों के लिए यह साल अब तक अच्छा रहा है। सोने की कीमत में जारी तेजी ने निवेशकों को खूब मालामाल बनाया है। सोना अब तक 12700 रुपए तक का लाभ दे चुका है। जो सोना 22 जनवरी 2020 में 39942 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 22 अगस्त 2020 में 51973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 7 महीनों में सोने की कीमत में 12 हजार से अधिक की बढ़ोतरी आई। जिन लोगों ने इस साल सोने में निवेश किया था उन्हें सोने ने मालामाल बना दिया है। सोने में निवेश करने वालों को अच्छा लाभ मिला है।

सोने की कीमत में तेजी ने बनाया मालामाल
सोने की कीमत में लगातार आ रही तेजी से निवेशकों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि अगस्त के दूसरे हफ्ते में सोने की कीमत में गिरावट आई है। 7 अगस्त के बाद से सोना 4200 रुपए के करीब गिरावट आई, लेकिन अगर साल 2020 के अब तक के सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने ने अब तक लोगों को 12 हजार से अधिक का लाभ दिया है। सोने में निवेश लाभ का सौदा रहा है।

सोने की कीमत में 12700 रुपए तक की तेजी
सोने की कीमत में साल 2020 में अब तक 12700 रुपए की तेजी आई है। जनवरी 2020 24 कैरेट सोने की कीमत 39942 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। जनवरी 2020 से लेकर अब तक यानी अगस्त 22 तक सोने सोने की कीमत 51973 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो जनवरी 2020 में चांदी की कीमत 48,500 रुपए से बढ़कर अगस्त में 66,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

निवेशकों के चेहरे खिले
कोरोना काल में सोने की कीमतों में आई तेजी से निवेशकों के चेहरे खिले हैं। इससे एक ओर निवेशक खुश हैं, तो दूसरी ओर उपभोक्ता काफी परेशान हैं। वहीं बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत में अभी और तेजी आने वाली है। रूस द्वारा कोरोना वैक्सीन की घोषणा के बाद सोने की कीमत में गिरावट आई है, लेकिन बाजार जानकारों का कहना है कि ये गिरावट ज्यादा दिन नहीं रह पाएगी। कोरोना काल और लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों का रुझान एक बार फिर से सोने की ओर बढ़ेगा और सोने की कीमत में फिर से तेजी आएगी। जानकारों की माने तो दिवाली तक सोना 70000 रुपए के पार हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications