Gold Price: खुशखबरी, फिर से फिसला सोना, 9000 रु तक कम हुए गोल्ड के दाम,जानें आज का रेट

Gold Price: खुशखबरी, फिर से फिसला सोना, 9000 रु तक कम हुए गोल्ड के दाम, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर में सोने-चांदी का आज का भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 4th February. अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोने की कीमत( Gold Rate) में बड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से लुढ़ककर 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीच पहुंच चुका है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम( Sone ke daam) में गिरावट आ रही है, हालांकि बुधवार को सोने में( Gold) में मामूली चमक बढ़ी, लेकिन अगले ही दिन सोना फिर से फिसल गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट आई।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत( Gold Price on 4th February 2021) में गुरुवार को फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोने के दाम में आज 432 रुपए की गिरावट आई। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 47500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को 24 कैरेट सोना 432 रुपए सस्ता हो गया तो वहीं चांदी की कीमत में 418 रुपए लुढ़क गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) की रेट जारी की गई है, जिसके मुताबिक आज का भाव कुछ इस तरह से है। आपको बता दें कि IBJA पर जारी रेट और आपके शहर में सोने-चांदी के रेट में 500 से 1000 रुपए का अंतर आ सकता है, क्योंकि इस वेबसाइट पर देशभर के सर्राफा बाजारों क सोने-चांदी के रेट का औसत मूल्य प्रकाशित क्या जाता है।

Recommended Video

    Gold Price: खुशखबरी, फिर से फिसला सोना, 9000 रु तक कम हुए गोल्ड के दाम,जानें आज का रेट
     24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

    24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने-चांदी के दाम कुछ इस तरह से है। 4 फरवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत लुढ़ककर 47544 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47354 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 35658 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।

     चांदी की कीमत में बड़ी नरमी

    चांदी की कीमत में बड़ी नरमी

    सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली। चांदी की कीमत लुढ़ककर 67078 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एमसीएक्स( MCX) पर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो चांदी के फ्यूचर रेट में भी गिरावट देखने को मिली। मार्च डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 836 रुपए लुढ़ककर 67729 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

     MCX पर सोने का फ्यूचर रेट

    MCX पर सोने का फ्यूचर रेट

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज( MCX) पर सोने की कीमत में बड़ी मंदी देखन को मिली। फरवरी के फ्यूचर रेट में 443 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोना गिरकर 47307 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अप्रैल डिलिवरी वाले सोने की कीमत 277 रुपए गिरकर 47539 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

     दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

    दिल्ली में सोने-चांदी का भाव

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमत 68500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

     वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल

    वैश्विक बाजार में सोने-चांदी का हाल

    इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने की कीमत गिरावट के साथ खुली। अमेरिकी बाजार में सोना आज 10.89 डॉलर गिरकर 1823.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर 26.5 डॉलर प्रति औंस पर टिकी है।

     उच्चतम स्तर से कितना सस्ता हुआ सोना

    उच्चतम स्तर से कितना सस्ता हुआ सोना

    सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। सोना 56200 रुपए को पार कर नए रिकॉर्डस्तर पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत ने सोने की आज की कीमत की तुलना करें सोना अब तक 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

     बुधवार को सोने-चांदी का भाव

    बुधवार को सोने-चांदी का भाव

    सोना बुधवार को थोड़ा महंगा हो गया। MCX पर सोने का वायदा भाव में 0.31 प्रतिशत की तेजी आई। एमसीएक्स पर सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 47975 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की वायदा कीमत में 1.61 फीसदी की तेजी आई। 1090 रुपए की तेजी के साथ चांदी चढ़कर 72046 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

     सोने पर कम हुआ कस्टम ड्यूटी

    सोने पर कम हुआ कस्टम ड्यूटी

    आपको बता दें कि बजट 2021 में सरकार ने सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) पर कस्टम ड्यूटी में कटौती कर दी है। वित्त मंत्री न बजट में सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 से घटाकर 7.5 फीसदी करने का ऐलान किया। बजट के ऐलान के साथ ही सोने-चांदी की कीमत पहले से कम हो जाएगी। सोने का आयात आसान हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+