Gold-Silver Rate: शादियों के सीजन में लगातार गिरने से बाद संभला सोना, कीमत में 1759 रु की तेजी, जानिए चांदी का हाल

Gold-Silver Rate:लगातार गिरने से बाद संभला सोना, कीमत में 1759 रु की तेजी, जानिए चांदी का हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today on 3rd December 2020. सोने की कीमत में लगातार आ रही गिरावट अब थम गई है। वेडिंग सीजन में सोने की मांग में तेजी के बावजूद कीमत में गिरावट आ रही थी, लेकिन एक बार फिर से सोना संभल गया है। 3 दिसंबर गुरुवार को सोना गिरने के बाद संभलने लगा है। सोने की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। सोन के साथ-साथ चांदी की चमक भी लौट रही है। हालांकि गुरुवार को चांदी के हाजिर भाव में नरमी देखने को मिली। गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 126 रुपए की तेजी के साथ 49296 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

 लगातार गिरने के बाद संभला सोना

लगातार गिरने के बाद संभला सोना

सोने की कीमत( Gold Rate) में लगातार गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 126 रुपए की तेजी आई और सोना महंगा होकर एक बार फिर से 50 हजार के आंकड़े को छूने के लिए तेजी से बड़ने लगा है। गुरुवार को सोने की कीमत 49296 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। हलांकि चांदी के हाजिर भाव में आज गिरावट देखने को मिली। बुधवार के मुकाबले चांदी की कीमत गिरकर 62856 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

कैसा रहा आज सोने-चांदी का हाल

कैसा रहा आज सोने-चांदी का हाल

आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोने के भाव पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए रेट के मुताबिक सोने -चांदी की हाजिर कीमत इस तरह से रही है। गुरुवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49296 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49099 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45040 रुपए से बढ़कर 45155 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36972 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत 62856 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को चांदी की कीमत 63206 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

 2 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम

2 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम

सोने-चांदी की आज की कीमत की बात करें तो आज देशभर के सर्राफा बाजारों में औसत रूप से सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली है। आज सोने का भाव 95 रु चढ़कर 48687 रुपए पर खुला। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज चांदी का हाजिर भाव1058 रु ऊपर उठकर 62022 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48687 रुपए, 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48492 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44597 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36515 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

तीन दिनों में सोना की कीमत में 1759 रुपए की तेजी

तीन दिनों में सोना की कीमत में 1759 रुपए की तेजी

सोने की कीमत मे दिसंबर आने के बाद से सुधार देखने को मिल रहा है। लगातार गिरने के बाद सोने की कीमत में तेजी आने लगी है। सोने की कीमत पर नजर डाले तो तीन दिनों में सोने के कीमत में 1759 रु पए की तेजी आ चुकी है। 1 दिसंबर तो सोने की कीमत 48055 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, वहीं 2 दिसंबर को सोना 48687 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 3 दिसंबर को सोने की कीमत 49296 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+