Gold Rate: तीसरे दिन भी सोने-चांदी की कीमत में तेजी, जानें आज क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन भी तेजी जारी रही। सोना और चांदी दोनों में आज साधारण बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों में सोना 210 रुपए चढ़ चुका है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 10 रुपए की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली और सोना 31610 रुपए प्रति 10 ग्राम चढ़ गया।

 Gold and Silver price up by Rs 20 on 18 September, Know todays Gold price

मजबूत वैश्विक स्थिति के साथ-साथ स्थानीय मांग में हुई बढ़ोतरी की वजह से सोना 10 रुपए बढ़कर कर 31,610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने की वजह से चांदी में 20 रुपए की तेजी आई और मंगलवार को चांदी 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

वैश्विस स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.38 प्रतिशत गिरकर 1196.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31610 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 24500 रुपए पर टिकी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+