Gold Silver Price Today: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, सिटी वाइज जानें कहां कितना गिरा दाम?

Gold Silver Price Today, 4 March 2025: वेडिंग सीजन में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है! पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 4 मार्च 2025 को भी इनकी कीमतों में कमी आई है।

भारत में 24 कैरेट सोना ₹86,610 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹79,390 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट सोना ₹64,960 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। आइए जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में क्या हाल है और किस शहर में सोने-चांदी का भाव कितना है?

Gold Silver Prices Today

सोने के भाव में लगातार गिरावट,चांदी की हो गई चांदी!

पिछले 4 दिनों में सोने के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। 18, 22 और 24 कैरेट सोने के दामों में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। यानी हर ग्राम सोना 1 रुपये सस्ता हो गया है। चांदी की कीमत में भी गिरावट का दौर जारी है। आज चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती हो गई है। इस समय भारत में चांदी का भाव ₹96,900 प्रति किलो चल रहा है।

उत्तर प्रदेश: सोने-चांदी की खरीद में बढ़ी दिलचस्पी (Uttar Pradesh Gold Price)

यूपी के वाराणसी में सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। 4 मार्च को सर्राफा बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट सोना ₹86,770 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹79,550 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी की कीमत भी ₹97,000 प्रति किलो बनी रही।

भोपाल में सोने-चांदी का हाल (Bhopal Gold Silver Rate)

भोपाल में आज सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी देखी गई।

  • 22 कैरेट सोना: ₹80,250 प्रति 10 ग्राम

  • 24 कैरेट सोना: ₹84,260 प्रति 10 ग्राम
  • वहीं, चांदी की कीमत में भी उछाल आया है। सोमवार को जहां चांदी ₹1,05,000 प्रति किलो थी, वहीं आज ₹1,06,000 प्रति किलो बिक रही है।

    कैसे पहचानें सोने की शुद्धता?

    • सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉलमार्क देखा जाता है।
    • 24 कैरेट सोने पर 999 लिखा होता है (99.9% शुद्धता)
    • 22 कैरेट पर 916 लिखा होता है (91.6% शुद्धता)
    • 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है (75% शुद्धता)

    क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

    विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम स्थिर हो गए हैं। यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है। लेकिन खरीदारी से पहले हॉलमार्क ज़रूर चेक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+